रतलाम। अगर आप मालवा में इस परंपरा को मानते है कि होली के बाद सर्दी दूर हो जाएगी व गर्मी की शुरुआत होगी तो आपकी सोच इस बार गलत सिद्ध हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार होली के बाद पहाड़ों में जोरदार वाली बर्फ गिरेगी, उसका असर मध्यप्रदेश के मौसम पर होगा व कंपकपाने वाली सर्दी आएगी। इसलिए अगर आप स्वेटर आदि रखने की सोच रहे है तो यह इरादा कुछ दिनों के लिए बदल ले।