
Arhari Dal Fry Recipe
Achari Masala Tadka Dal : दाल एक ऐसी फेमस सब्जी है जो भारत के हर घर में आए दिन बनती ही रहती है। इतना ही नहीं बल्कि कई घरों में तो रोज एक समय दाल ही बनती है। ऐसे में आए दिन दाल खाने की वजह से बच्चे और बड़े उससें मुंह बनाते हैं। अगर रोज के खाने में दाल से बोर हो चुके हैं तो इसमें स्पाइसी अचारी मसाले का तड़का लगा दें। ऐसा करने पर अरहर और मूंग की दाल का स्वाद बढ़ने के साथ जायका भी बढ़ जाएगा जिसके बार इसें हर कोई बड़े चाव से खाएगा। तो आइए जानते हैं अचारी मसाला तड़का दाल (Achari Masala Tadka Dal) बनाने की विधि।
अचारी मसाला तड़का दाल बनाने के लिए सामग्री (Achari Masala Tadka Dal)
1 कप अरहर की दाल
1 कप मूंग की दाल
एक चम्मच जीरा
एक चम्मच धनिया
एक चम्मच राई
एक चम्मच कलौंजी
एक चम्मच अजवाइन
दो से तीन बारीक कटे टमाटर
एक प्याज बारीक कटा हुआ
तीन से चार हरी मिर्ची लंबाई में कटी हुई
बारीक कटा हरा धनिया
सूखी लाल मिर्च दो से तीन
नमक
हल्दी
आधा चम्मच मेथी
बड़ी काली इलायची
2 तेजपत्ता
अचारी मसाला तड़का दाल बनाने की विधि (Achari Masala Tadka Dal Recipe)
सबसे पहले दाल को मिक्स करके अच्छी तरह से धोएं और फिर उसें भिगो दें। इसके आधे घंटे बाद किसी कूकर या भगोने में दाल डालें। साथ में स्वादानुसार नमक और हल्दी डालें। पानी डालें और इसमे तेजपत्ता और बड़ी इलायची डालकर पकने दें। इसके बाद किसी पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल के गर्म होते ही इसमे जीरा चटकाएं। इसके साथ ही हल्दी और लाल मिर्च डालें। बारीक कटा प्याज डालकर अच्छी तरह से भूनें और टमाटर डाल दें। जब ये पक जाए तो इसमे पकी हुई दाल को डाल दें।
ऐसे लगाएं तड़का
तड़का लगाने के लिए किसी दूसरे पैन में तेल गर्म करें। इसमे सूखी लाल मिर्च डालें। साथ में लहसुन डालें और भूनें। फिर कुटे मसाले डालें। कुटे हुए मसाले में मेथी, जीरा और धनिया को कूट लें और साथ में अजवाइन और मंगरैल या कलौंजी को मिला लें। इन सबको तेल में डालकर साथ में लंबे आकार में कटे मिर्च को डालें। अच्छी तरह से भूनकर दाल के ऊपर तड़का लगाएं। तैयार है टेस्टी अचारी तड़के वाली दाल। जिसे बच्चे-बड़े सब खाना पसंद करेंगे।
Published on:
19 Jun 2023 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरैसिपीज
ट्रेंडिंग
