1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस होली बनाएं बिना चीनी-मैदा की सुपर हेल्दी प्रोटीन गुजिया, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी 

Gujiya Recipe: आज की स्टोरी में हम पलक जिंदल जो द शुगर डूडल नाम का फेमस शॉप चलाती हैं। उनके यहां सबसे ज्यादा बिकने वाली हेल्दी और प्रोटीन रिच गुजिया की रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप प्रोटीन रिच गुजिया कैसे बना सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Gujiya Recipe

Gujiya Recipe | image credit- gemini

Gujiya Recipe: होली जैसे रंगों के बिना अधूरी लगती है, वैसे ही गुजिया के बिना भी यह त्योहार अधूरी लगता है। लेकिन आजकल बढ़ती फिटनेस अवेयरनेस और हेल्थ से जुड़ी चिंताओं की वजह से लोग मिठाई कम खा रहे हैं। ऐसे में ट्रेडिशनल गुजिया के बजाय अब बाजार में स्वादिष्ट और हेल्दी वैरायटी की गुजिया की मांग बढ़ रही है। ये ना सिर्फ खाने में टेस्टी हैं बल्कि हेल्दी भी हैं और प्रोटीन से भरपूर हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल होली पर कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो स्वाद में लाजवाब हो और साथ ही हेल्दी भी हो, तो हमारी आज कि यह स्टोरी आपके लिए है।
आज की इस स्टोरी में हमें पलक जिंदल, जो द शुगर डूडल नाम का शॉप चलाती हैं, उनके यहां सबसे ज्यादा बिकने वाली हेल्दी और प्रोटीन रिच गुजिया की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। इसे बनाकर आप अपने मेहमानों को भी खुश कर सकती हैं और खाने के बाद तारीफें पक्की हैं। आइए जानते हैं कि आप प्रोटीन रिच गुजिया कैसे बना सकती हैं।

प्रोटीन से भरपूर गुजिया बनाने के लिए सामग्री

पनीर – 100 ग्राम, क्रम्बल किया हुआ
भुना हुआ बेसन या सत्तू – 2 बड़े चम्मच
कद्दूकस किया हुआ नारियल – 1 बड़ा चम्मच
कटे हुए मेवे – स्वाद और क्रंच के लिए
इलायची पाउडर – खुशबू और स्वाद के लिए
घी – ½ छोटा चम्मच

मीठा के लिए विकल्प

स्टेविया ड्रॉप्स या मोंक फ्रूट। ये हेल्दी स्वीटनिंग के लिए अच्छे विकल्प हैं।
पाउडर की हुई डेट्स। यह नैचुरल स्वीटनर है।

आटा लगाने के टिप्स

ट्रेडिशनल मैदे की जगह आप 70:30 के रेशियो में आटा + सूजी या 60:40 के रेशियो में आटा + पीसा हुआ ओट्स मिलाकर अच्छे से आटा गुंथ लें। फिर डो को हल्का बेलें और उसमें स्टफिंग भरकर गुजिया शेप दे दें। इससे गुजिया सॉफ्ट और क्रिस्पी दोनों तरह की बनेगी।

तलने के बजाय बेक करें

हेल्दी गुजिया के लिए तेल में डिप फ्राई करने के बजाए बेक करें। गुजिया बेक करने के लिए सबसे पहले गुजिया पर हल्का सा दूध + घी ब्रश करें ताकि बेकिंग में रंग और फ्लेवर बेहतर आए। फिर 170°C पर 12–15 मिनट तक बेक करें। बीच में एक बार पलट दें ताकि दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन रंग आए। एयर फ्रायर इस्तेमाल करने से कम तेल में हेल्दी और क्रिस्पी गुजिया बनती हैं।