23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब न टूटेंगे और न ही काले पड़ेंगे चिप्स, होली 2026 पर यहां बताए गए सीक्रेट टिप्स को फॉलो कर बनाएं बाजार जैसे आलू के चिप्स

How To Make Perfect Chips At Home for Holi: आज की इस स्टोरी में हम कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस साल होली पर घर में एकदम सफेद और बाजार जैसे परफेक्ट चिप्स बना सकती हैं। आइए जानते हैं, होली 2026 के लिए परफेक्ट आलू के चिप्स कैसे बनाएं।

3 min read
Google source verification
potato chips secret tricks

potato chips secret tricks |image credit- gemini

How To Make Perfect Chips At Home for Holi: होली आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इसका अंदाजा लोगों की छतों पर सूखते आलू के चिप्स और चावल के पापड़ देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। इन दिनों खेतों में आलू की खुदाई होने की वजह से बाजार में आलू सस्ते दामों पर मिल रहे हैं। वहीं तेज धूप और होली के नजदीक आने कि वजह से लोग तरह-तरह के चिप्स और पापड़ बनाने में जुट गए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल होली 2026 पर घर में आलू के चिप्स बनाने का सोच रही हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आता कि इन्हें सही तरीके से कैसे बनाया जाए, या फिर आपके चिप्स काले पड़ जाते हैं या टूट जाते हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज के इस स्टोरी में हम कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर एकदम सफेद और परफेक्ट चिप्स बना सकती हैं। आइए जानते हैं, होली 2026 के लिए परफेक्ट आलू के चिप्स कैसे बनाएं।

चिप्स के लिए सही आलू कैसे चुनें? (How To Choose The Right Potatoes For Chips)

परफेक्ट चिप्स बनाने के लिए सबसे जरूरी है सही आलू का चुनाव करना। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि चिप्स न टूटें और न ही काले पड़ें, तो हमेशा पुराने आलू का इस्तेमाल करें। नए आलू में स्टार्च ज्यादा होता है, जिससे चिप्स का रंग बदल सकता है और वे कुरकुरे नहीं बनते। इसलिए चिप्स बनाने के लिए ऐसे आलू लें जो अच्छी तरह पके हुए और हल्के सख्त हों। खरीदते समय ध्यान रखें कि आलू बड़े आकार के, सख्त और बिना दाग-धब्बों वाले हों। बहुत ज्यादा नरम, कटे-फटे या अंकुरित आलू लेने से बचें।

चिप्स काटते और भिगोते समय इन बातों का रखें ध्यान (What To Keep In Mind While Slicing And Soaking Chips)

चिप्स काले न पड़ें, इसके लिए आलू छीलते ही तुरंत पानी में डाल दें। इससे वे हवा के संपर्क में आकर काले नहीं पड़ेंगे। जब आप आलू के स्लाइस काटें, तो उन्हें भी सीधे पानी में डालते जाएं। कटे हुए चिप्स को 4–5 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि उनका अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए। इससे चिप्स तलते समय काले नहीं होंगे और ज्यादा अच्छे बनेंगे।

आलू के चिप्स के लिए सीक्रेट टिप्स (Secret Trick To Prevent Chips From Breaking)

चिप्स भिगोते समय पानी में फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा डाल दें। इससे आलू का अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और चिप्स उबालते समय टूटते नहीं हैं। साथ ही उनका रंग भी साफ बना रहता है।

आलू के चिप्स उबालने के लिए टिप्स (How To Boil Potato Chips Properly Before Drying)

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें और उसमें थोड़ा सा नमक डाल दें। जब पानी अच्छे से उबलने लगे, तब उसमें चिप्स डालें। चिप्स को पूरी तरह न पकाएं, सिर्फ 70–80% तक ही उबालें। अगर चिप्स ज्यादा पक जाएंगे, तो सुखाते या फैलाते समय टूट सकते हैं। चिप्स पके हैं या नहीं, यह जांचने के लिए एक स्लाइस को हल्के से दबाकर देखें। अगर वह नरम हो गया है लेकिन मैश नहीं हो रहा, तो समझ लें कि चिप्स तैयार हैं। ऐसे में उन्हें तुरंत पानी से निकाल लें।

चिप्स को धूप में सुखाने का सही तरीका (How To Dry Potato Chips In Sun Properly)

चिप्स उबालने के बाद उनका सारा पानी अच्छी तरह निकाल दें, ताकि वे ज्यादा न पकें और सही तरीके से सूख सकें। अब छत पर एक बड़ा साफ कपड़ा या प्लास्टिक शीट बिछाएं और उस पर हल्का सा तेल लगा दें, ताकि चिप्स चिपकें नहीं। फिर चिप्स को अलग-अलग फैलाकर तेज धूप में सुखाएं। कोशिश करें कि उन्हें सुबह जल्दी धूप में डालें, ताकि पूरे दिन की धूप मिल सके। जब चिप्स पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। जब खाने का मन हो, तो गरम तेल में तलकर चाय के साथ मजे से खाएं। ध्यान रखें, चिप्स को कभी भी एक साथ ज्यादा मात्रा में तेल में न डालें, क्योंकि वे तलते समय दो से तीन गुना तक फूल जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य