4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीसी भेलेे भात का जायका, कर्नाटक का खास व्यंजन

बीसी भेलेे भात यानी बीस तरह की चीजों और मसालों से मिलाकर बनाया गया दालभात, जो कर्नाटकी शैली में बनाया जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Sangeeta Chaturvedi

Feb 27, 2016


बीसी भेलेे भात यानी बीस तरह की चीजों और मसालों से मिलाकर बनाया गया दालभात, जो कर्नाटकी शैली में बनाया जाता है। ये इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इसका दीवाना हो जाएगा।


और पढ़ें-
राजस्थानी भरवां लालमिर्च...हो जाए कुछ तीखा

और पढ़ें-
चुकंदरी मसाला डोसा


बीस मसालों की जरूरी चीजें

चना और उड़द दाल- दो-दो चम्मच, दालचीनी- दो स्टिक, नारियल पाउडर- 50 ग्राम, साबुत लाल मिर्च- चार-पांच, साबुत धनिया-तीन चम्मच, साबुत धनिया दानामेथी-सौंफ-दो चम्मच, हरी इलायची-पांच, गरम मसाला- थोड़ा सा मिलाजुला। पैन में दो बूंद तेल डालकर सारे सूखे मसालों को सेंक कर मिक्सी में महीन पीस लें।


भात के लिए जरूरी चीजें

तुअर की दाल- एक कप, हल्दी पाउडर- एक छोटा चम्मच, नमक-स्वादानुसार, टमाटर-दो बारीक कटे, फूल गोभी- आठ-दस फूल, गाजर-एक, बीन्स- तीन चौथाई कप कटी हुई, मटर- आधा कप, चावल- दो कप भीगे हुए, करी पत्ता- थोड़े से, इमली का गूदा- दो बड़े चम्मच।




तरीका

तुअर दाल को जरा सी हल्दी के साथ प्रेशर कुकर में डालकर नर्म होने तक उबालकर अलग रख लें। सारी सब्जियों को बारीक काटकर एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर पांच मिनट तक मंदी आंच पर फ्राई कर लें। अब पैन में भीगे हुए चावल, उबली हुई तुअर की दाल, नर्म की हुई सब्जियां, बीसी मसाला पाउडर, नमक, करी पत्ता और ईमली का गूदा और आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह पकाएं।

अब छौंक लगाएं

पैन में दो चम्मच तेल गर्म कर एक चम्मच राई, जीरा, चार बारीक कटी हरीमिर्च, करी पत्ता, कतरे काजू, बारीक कटे दो टमाटर, आधा चम्मच हींंग डालकर छौंक तैयार कर पके हुए दाल-चावल पर उंडेल दें। हरे धनिए से गार्निश कर पापड़ के साथ गरम-गरम सर्व करें।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

रैसिपीज

ट्रेंडिंग