
Regional Games: रोमांचक जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ कॉलेज बनी विजेता
नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर स्कूल व कॉलेज फुटबॉल स्पर्धा
रायपुर. नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर स्कूल व कॉलेज फुटबॉल स्पर्धा में बुधवार को कॉलेज स्तर में छत्तीसगढ़ कॉलेज और नेताजी कॉलेज अभनपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ कॉलेज ने बेहद संघर्षपूर्ण और पेनल्टी शूटआउट तक खिंचे मुकाबले में जीत हासिलकर खिताब अपने नाम कर लिया। सप्रे शाला फुटबॉल मैदान में खेले गए फाइनल मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ कॉलेज बाजी मारने में सफल रही और 4-3 से नेताजी कॉलेज अभनपुर को शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी जीत ली। समापन समारोह भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
-----------
महिला वर्ग में रायपुर सेक्टर ने मारी बाजी, पुरुष टीम उपविजेता
राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन बैडमिंटन स्पर्धा
रायपुर. राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन बैडमिंटन स्पर्धा में महिला वर्ग मे मेजबान रायपुर सेक्टर की टीम विजेता बनने में सफल रही। वहीं, उपविजेता का खिताब दुर्ग सेक्टर ने जीता। हालांकि, पुरुष वर्ग में रायपुर सेक्टर की टीम का उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। इस वर्ग में दुर्ग सेक्टर की टीम विजेता रही। शा. दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में आयोजित की गई राज्य स्पर्धा में प्रदेशभर के 10 सेक्टर की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मेजबान कॉलेज की प्राचार्य किरण राजपाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उच्च् शिक्षा विभाग से पर्यवेक्षक मीता नायक, रविवि के संचालकए डा. दिनेश नामदेव, डॉ. विकास शाह देवाशी समेत महाविद्यालयों को क्रीडाधिकारी, प्राध्यापक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Published on:
5 Oct 2023, 1:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.