3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Regional Games: लुइस के गोल से नेताजी कॉलेज अभनपुर की रोमांचक जीत

नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर स्कूल व कॉलेज फुटबॉल स्पर्धा में सोमवार को खेले गए मुकाबले में लुइस के गोल से नेताजी कॉलेज अभनपुर की टीम कलिंगा विश्वविद्यालय पर रोमांचक जीत हासिल करने में कामयाब रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dinesh Kumar

•

Updated: 19 Sep 2023, 1:11 AM IST

cg news

Regional Games: लुइस के गोल से नेताजी कॉलेज अभनपुर की रोमांचक जीत

नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर स्कूल व कॉलेज फुटबॉल स्पर्धा

रायपुर. नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर स्कूल व कॉलेज फुटबॉल स्पर्धा में सोमवार को खेले गए मुकाबले में लुइस के गोल से नेताजी कॉलेज अभनपुर की टीम कलिंगा विश्वविद्यालय पर रोमांचक जीत हासिल करने में कामयाब रही। सप्रे शाला फुटबॉल मैदान में खेेले गए इस मुकाबले में नेताजी कॉलेज और कलिंगा विवि के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। मैच के 15वें मिनट में नेताजी कॉलेज के लुईस ने गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं और नेताजी कॉलेज अपनी बढ़त अंत तक कायम रखते हुए कलिंगा विवि को 1-0 से हरा दिया। इससे पहले रविवार को कॉलेज स्तर के मैच में कुलदीप के 3 और कुणाल के दो गोल की बदौलत काइट कॉलेज ने दुर्गा कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया था।

आज का मैच

स्कूल स्तर: होलीक्रास बैरनबाजार बनाम रयान इंटरनेशनल

----------

स्कूल इसे भी पढ़ें....

सीनियर वर्ग में करण मल्होत्रा और अंचल बरेठ विजेता

तृतीय जिला स्तरीय मंथली लीग टेबल टेनिस स्पर्धा

रायपुर. तृतीय जिला स्तरीय मंथली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष वर्ग में करण मल्होत्रा और महिला वर्ग में अंचल बरेठ खिताब जीतने में सफल रहीं। सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल में खेले गई इस स्पर्धा में सीनियर पुरुष फाइनल में करण मल्होत्रा ने ऋषभ नागवानी ने 2-1 को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। एंड्रयू टी विलियम्स तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला फाइनल में अंचल बरेठ ने हरीतिमा अग्रवाल 2-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। आहना सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। स्पर्धा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एलआईसी हाउसिंग फायनेंस लिमिटेड के क्लस्टर हेड रितेश कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कैडेट वर्ग में कविश और समाया ने मारी बाजी

कैडेट बालक वर्ग में कविश और बालिका वर्ग में समाया पांडे खिताब जीतने में सफल रहीं। कविश काला ने फाइनल में श्रेष्ठ मिश्रा को 2-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। विवान बैसवाड़े को स्थान स्थान मिला। बालिका फाइनल में समाया पांडे ने वेदी कछवाहा को 2-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। लावण्या पांडे तीसरे स्थान पर रहीं।