3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Regional Games: जिला स्तरीय मानसून टेबल टेनिस लीग में अर्जुन मल्होत्रा, रामजी कुमार, विशाल डेकाटे सुपर लीग में

जिला स्तरीय मानसून टेबल टेनिस लीग में गुरुवार को अर्जुन मल्होत्रा, रामजी कुमार, विशाल डेकाटे और एंड्र्यू विलियम्स ने अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान के साथ सुपर लीग में जगह बना ली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dinesh Kumar

•

Updated: 21 Jul 2023, 1:33 AM IST

cg news

Regional Games: जिला स्तरीय मानसून टेबल टेनिस लीग में अर्जुन मल्होत्रा, रामजी कुमार, विशाल डेकाटे सुपर लीग में

रायपुर. जिला स्तरीय मानसून टेबल टेनिस लीग में गुरुवार को अर्जुन मल्होत्रा, रामजी कुमार, विशाल डेकाटे और एंड्र्यू विलियम्स ने अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान के साथ सुपर लीग में जगह बना ली है। सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल में गुरुवार को अंडर-19 यूथ बालक ग्रुप ए में रामजी कुमार ने यशवंत डेकाटे, करण मल्होत्रा, सिद्धा धुपड़ ने शीर्ष में रहते हुए सुपर लीग में जगह बनाई। वहीं, अंडर-19 यूथ बालक ग्रुप बी में विशाल डेकाटे, अर्जुन मल्होत्रा,एंड्र्यू विलियम्स, श्रेष्ठ मिश्रा ने सुपर लीग में जगह पक्की की।

जूनियर अंडर-17 ग्रुप ए बालक में अर्जुन शीर्ष पर
जूनियर अंडर-17 बालक ग्रुप ए में अर्जुन मल्होत्रा, करण मल्होत्रा, सिद्धा धुपड़, वरुण दत्त अग्रवाल ने सुपर लीग में जगह पक्की कर ली। ग्रुप बी में एंड्र्यू विलियम्स, यशवंत डेकाटे, श्रेष्ठ मिश्रा, लक्ष मेथिल बढ़त के साथ आगे बढ़े।

सब जूनियर बालक में ये खिलाड़ी जीते
सब जूनियर अंडर-15 ग्रुप ए में अर्जुन मल्होत्रा, कवीश काला, श्रेष्ठ मिश्रा, तेजस जादवानी ने सुपर लीग में जगह बना ली। वहीं, ग्रुप बी में सिद्धा धुपड़, वरुण दत्त अग्रवाल, अविध्न शुक्ला, अव्यक्त अग्रवाल जीत हासिलकर आगे बढ़े। होप्स बालक अंडर-11 ग्रुप ए में अद्विक सेंगर, विवान बैसवाड़े, सुहान टावरी, प्रत्युष तिवारी ने सुपर लीग में जगह बना ली। ग्रुप बी में अभिनव पीटर, विहान टावरी, नीरव तिवारी, शिवांश गुप्ता ने जीत हासिल की।