
Regional Games: जिला स्तरीय मंथली टेबल टेनिस लीग में प्रणय और चहक कटारिया ने मारी बाजी
प्रथम जिला स्तरीय मंथली टेबल टेनिस लीग
रायपुर. प्रथम जिला स्तरीय मंथली टेबल टेनिस लीग में सीनियर पुरुष वर्ग में प्रणय चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में चहक कटारिया बाजी मारने में सफल रहीं। सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल में खेली गई इस स्पर्धा के पुरुष फाइनल में प्रणय चौहान ने विशाल डेकाटे को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अर्जुन मल्होत्रा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला फाइनल में चहक कटारिया ने आंचल बरेठ को 2-0 से मात देकर चंैपियन बनी। आहना सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों को केडिया स्टील कारपोरेशन के पार्टनर संदीप केडिया व किशन केडिया, छत्तीसगढ़ टेटे संघ के सचिव प्रदीप जोशी और जिला संघ के सचिव विनय बैसवाड़े ने पुरस्कृत किया।
कैडेट वर्ग में श्रेष्ठ व लावण्या विजेता
कैडेट बालक वर्ग के फाइनल मैच में श्रेष्ठ मिश्रा ने कवीश काला को 2-0 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी जीत ली। विहान अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लावण्या पांडे ने वेदी कच्छवाहा को 2-1 से मात देकर पहला स्थान प्राप्त किया। आशमी अग्निहोत्री तीसरे स्थान पर रहीं।
--------------
जूनियर बालक फुटबॉल खिलाडिय़ों का चयन ट्रॉयल आज
रायपुर की टीम का किया जाएगा चयन
रायपुर. राज्य जूनियर व सब जूनियर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रायपुर जिले की बालक-बालिका टीम का चयन किया जाना है, जिसके लिए जिला संघ की ओर से जूनियर बालक खिलाडिय़ों के लिए 1 अगस्त को चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। चयन स्पर्धा सप्रे शाला फुटबॉल मैदान में दोपहर 3 बजे से आयोजित है। इसमें रायपुर जिला में पंजीकृत सभी क्लबों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। रायपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि चयन स्पर्धा के आधार पर संभावित टीम का चयन किया जाएगा, जिनका 10 अगस्त से कैंप लगाया जाएगा, जिसके आधार पर फाइनल टीम का चयन किया जाएगा। चयन स्पर्धा के दौरान सभी खिलाडिय़ों को जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
Published on:
1 Aug 2023, 1:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.