30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा क्रिकेटर को प्रदेश ने किया नजरअंदाज, अब ओमान क्रिकेट टीम से खेलने की तैयारी कर रहा

शहर के युवा क्रिकेटर समय श्रीवास्तव ओमान की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने को तैयार हैं। वे पिछले तीन सालों से ओमान में हैं और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mukesh Vishwakarma

•

Updated: 6 Sep 2022, 12:26 AM IST

news

वे पिछले तीन सालों से ओमान में हैं और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

शहर के युवा क्रिकेटर समय श्रीवास्तव ओमान की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने को तैयार हैं। वे पिछले तीन सालों से ओमान में हैं और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इससे पहले मप्र के तीन क्रिकेटर मुनीश अंसारी, अयान मोहम्मद खान और शोएब खान ओमान क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना चुके हैं। इसमें अयान खान पिछले वल्र्ड कप में भी खेल चुके हैं। समय श्रीवास्तव ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने 2013 में भोपाल डिवीजन की टीम में जगह बनाई। इस आलराउंडर ने भोपाल के अलावा मप्र के लिए क्रिकेट खेला। साथ ही इंटर यूनिवर्सिटी वीजी ट्राफी में बीयू टीम की कप्तानी संभाली।

उन्होंने शहर की अंकुर क्रिकेट अकादमी में कोच ज्योति प्रकाश त्यागी से क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। समय ने बताया कि मुझे मप्र से क्रिकेट खेलने का ज्यादा मौके नहीं मिल पा रहे थे। तभी मैंने ओमान की ओर से खेलने का फैसला किया। यहां क्रिकेट के साथ जॉब का भी मौका मिलता है। इसके बाद सिंतबर 2019 में मैंने ओमान की और रुख किया और कार्पोरेट क्रिकट खेलने लगा। अब यहां से तीन साल के बाद मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की पात्रता मिल जाएगी।

तीन साल बाद लेंगे इंटरनेशनल मैचों में एंट्री

समय ने बताया कि वे एक अनुबंध के तहत 2019 में खिमजी रामदास कंपनी की ओर से खेलने ओमान गए थे। ओमान क्रिकेट बोर्ड के नियम के आधार पर किसी अन्य देश से आए खिलाड़ी को तीन साल ओमान में क्रिकेट खेलने के बाद इंटरनेशल टीम में खेलने का मौका दिया जाता है। समय अभी वहां अपना लगातार शानदार प्रदर्र्शन कर रहे हंै। इसी के चलते ओमान की राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है।

समय का ओमान में प्रदर्शन

समय ने सत्र 2019-20 में 15 मैचों में 20 विकेट।

सत्र 2020-21 में 8 मैच में 25 विकेट।सत्र 2021-22 में 14 मैचों में 38 विकेट।

ओमान की डी-20 के लीग की 6 मैचों की शृंखला में 12 विकेट। डी-10 के 10 मैचों में 11 विकेट।

मध्यप्रदेश टीम में प्रदर्शन

2016-17 के एमपीसीए के सीजन में वन डे टूर्नामेंट में 5 मैच खेले। जिसमें 32 विकेट और 250 रन बनाए। इनमें जबलपुर के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 10 ओवर 16 रन देकर 7 विकेट लिए। एमपी में रणजी टीम में स्टैंडबाई प्लेयर रहे। इसके बाद भी दो साल तक रणजी टीम में रहे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।