18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिलेशनशिप

पति के दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत

जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया पर्व  

Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Jun 03, 2019

 सतना. सतना शहर सहित जिलेभर में वट सावित्री की पूजा का उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पति की लम्बी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा की। पंडित मोहन द्विवेदी ने बताया कि ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट का व्रत किया जाता है, इसी दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लम्बी आयु को लेकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। सोमवार को सुबह से ही वटवृक्ष व पीपल वृक्ष की पूजा को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
महिलाओं ने वट वृक्ष में मोली लपटते हुए परिक्रमा की। वहीं फल, फुल, मिसरी कच्चा चना, रोरी, मोली, दीया, जल सिन्दूर आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। पंडितों के द्वारा सावित्री व सत्यवान की कथा कहीं गई, जिसे महिलाओं ने ध्यानपूर्वक सुनी। परिक्रमा के बाद महिलाएं वटवृक्ष के पते को सिर के पीछे बालों में लगाकर एक-दूसरे की मांग में सिन्दुर लगायी। पुराणों के अनुसार बरगद पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु व महेश का वास होता है। इसलिए इस पेड़ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है