
30 दिन बाद शनि मकर राशि में करेंगे प्रवेश, 3 राशि वालों को शनि ढैय्या और शनि साढ़े साती से मिल जाएगी मुक्ति
Shani Gochar July 2022: इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। हाल ही में 29 अप्रैल को शनि ने अपनी राशि बदली थी। इस दौरान शनि ने मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश किया था। अब शनि का फिर से राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनि 12 जुलाई को कुंभ से मकर राशि में गोचर करेंगे। शनि का ये गोचर काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि इस दौरान कई राशि वालों को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
कर्क राशि: इस राशि के लोगों को 12 जुलाई को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ भी महीनों के लिए होगा। 17 जनवरी 2023 से फिर से आप शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे और 29 मार्च 2025 तक आप पर शनि की दशा बनी रहेगी। लेकिन 12 जुलाई से 17 जनवरी 2023 तक का समय आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होगा।
वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। 12 जुलाई को वृश्चिक राशि वाले भी शनि ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे। 6 महीने तक शनि की दशा से मुक्त रहने के बाद 17 जनवरी 2023 से फिर से आप पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। फिर 29 मार्च 2025 तक आप पर शनि की दृष्टि बनी रहेगी। लेकिन फिलहाल 6 महीनों के लिए ही सही आप शनि ढैय्या से मुक्ति पा लेंगे।
मीन राशि: 12 जुलाई को शनि के राशि बदलते ही मीन वालों को भी शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। 17 जनवरी 2023 तक आप भी शनि की दशा से मुक्त रहेंगे। लेकिन इसके बाद आप फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आ जायेंगे और 29 मार्च 2023 तक आप पर शनि की दशा बनी रहेगी। फिलहाल 6 महीने आपके लिए राहत भरे साबित होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव जल्द मिथुन राशि में होंगे विराजमान, इन राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी
Published on:
11 Jun 2022 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
