कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी कि धनतेरस के दिन से दीपावली का त्योहार शुरू हो जाता है। फेस्टिवल के सीजन में गिफ्ट देने का सिलसिला बहुत ही पुराना है। जिसमें मिठाई, ड्राई फ्रूट्स आदि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को देते है।आज के समय में इससे थोड़ा आगे बढ़कर अब महंगे-महंगे गिफ्ट देने का चलन आ गया है। वैसे ये परंपरा तो प्राचीनकाल से चली आ रही है। कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी किस्मत से अधिक और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता, लेकिन अनजाने में कई बार हम अपने प्रियजनों को कुछ ऐसे उपहार दे देते हैं, जिससे लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।