1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंक ज्योतिष अनुसार बेस्ट लव पार्टनर साबित होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, पति की चमका देती हैं किस्मत

Ank Jyotish: इस मूलांक की लड़कियों की बात करें तो वो काफी गुणी होती हैं। पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, ank jyotish, radix 2 people, mulank 2 people, numerology number 2, ank jyotish number 2,

अंक ज्योतिष अनुसार बेस्ट लव पार्टनर साबित होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, पति की चमका देती हैं किस्मत

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार हर मूलांक के लोगों का स्वभाव अलग-अलग होता है। किसी में कुछ खासियत होती है तो किसी में कुछ। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 2 वालों के बारे में। जिन लोगों की बर्थ डेट 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की लड़कियों की बात करें तो वो काफी गुणी होती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ससुराल वालों का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं। जानिए मूलांक 2 वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।

पति से करती हैं बेहद प्यार: मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने हमसफर से बेहद प्यार करने वाली मानी जाती हैं। ये पार्टनर के प्रति ईमानदार होती हैं। अपने पति की हर जरूरतों का खास ख्याल रखती हैं। उन्हें करियर में आगे बढ़ने में काफी स्पोर्ट करती हैं। जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ये अपने पति का साथ कभी नहीं छोड़ती हैं।

ससुराल वालों का तुरंत जीत लेती हैं दिल: इस मूलांक की लड़कियों के अंदर ये खासियत है कि ये किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती हैं। ये बोलने चालने में काफी अच्छी होती हैं। जिस घर में इनके शुभ कदम पड़ते हैं वहां खुशहाली आ जाती है। ये अपने घर परिवार के सभी लोगों की जरूरतों का खास ख्याल रखती हैं। ये अपना रिश्ता दिल से निभाती हैं। दूसरों की भावनाओं की काफी कदर करती हैं।

मां लक्ष्मी रहती हैं इन पर मेहरबान: इस मूलांक की लड़कियों की आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इनके अंदर पैसा जोड़ने की अच्छी आदत होती है। ये बजट के हिसाब से चलती हैं। अगर नौकरी करती हैं तो उसमें उच्च शिखर पर पहुंचती हैं। धन कहां निवेश करना चाहिए इस बात की इन्हें अच्छी समझ होती है।
यह भी पढ़ें: इन अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग होते हैं टेलेंटड, दिखावा नहीं करते पसंद, गजब का होता है सेंस ऑफ ह्यूमर

Story Loader