केदारनाथ त्रासदी में बह गया था समाधि स्थलः आदि शंकराचार्य का जन्म केरल के कालपी में हुआ था, इन्होंने आठ साल की उम्र में सभी धर्म ग्रंथों का ज्ञान हासिल कर संन्यास ले लिया था। बाद में इन्होंने सनातन धर्म की पुनःस्थापना की, कुरीतियों को भी दूर किया, केदारनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया, चार पीठों की स्थापना कराई, कई ग्रंथों पर भाष्य, टीका लिखी और भारत में अद्वैत वेदांत का प्रचार किया। स्मार्त संप्रदाय के लोग इन्हें भगवान शिव का अवतार मानते हैं।