6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आ जाएंगे इस राशि के जातक, 6 महीने तक इन पर रहेगी शनि की क्रूर दृष्टि

Shani Transit July 2022: बीते कुछ दिनों पहले ही यानी 29 अप्रैल को शनि का राशि परिवर्तन हुआ है और अब आने वाले समय में शनि फिर से राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Shani Sade Sati, shani dev, shani transit 2022, shani rashi parivartan july 2022, shani transit july 2022, शनि राशि परिवर्तन 2022,

फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आ जाएंगे इस राशि के जातक, 6 महीने तक इन पर रहेगी शनि की क्रूर दृष्टि

शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) शनि की ऐसी दशा है जिस दौरान शनि लोगों को उनके कर्मों का अच्छा-बुरा फर देते हैं। हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कभी न कभी इसका सामना करना ही पड़ता है। शनि किसी भी राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही यानी 29 अप्रैल को शनि का राशि परिवर्तन हुआ है और अब आने वाले समय में शनि फिर से राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जानिए शनि ग्रह में होने वाले इस बड़े बदलाव का किस राशि वालों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

शनि का राशि परिवर्तन कब? शनि 5 जून को वक्री होंगे। फिर 12 जुलाई में वक्री अवस्था में ही कुंभ राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। ये 6 महीने की अवधि कई राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव होने के संकेत दे रही है। क्योंकि इस दौरान जो राशियां शनि के प्रभाव से मुक्त हो गई थीं वो फिर से इसकी चपेट में आ जायेंगी। वहीं जिन पर शनि की दशा नई-नई शुरू हुई थी उन राशियों को कुछ समय के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आएंगे इस राशि के जातक: 29 अप्रैल को शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल गई थी। लेकिन 12 जुलाई को शनि के फिर से मकर राशि में आने के कारण धनु वाले एक बार फिर शनि की दशा की चपेट में आ जायेंगे। 12 जुलाई से 17 जनवरी 2023 की अवधि धनु वालों के लिए काफी कष्टकारी साबित होगी। इस दौरान इस राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। लेकिन 17 जनवरी 2023 के बाद आपको पूरी तरह से शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी।

6 महीने तक शनि इन राशि वालों को भी करेंगे परेशान: धनु राशि के अलावा इस अवधि में मिथुन और तुला वाले भी शनि की दशा की चपेट में आ जायेंगे। इन पर इस दौरान शनि की ढैय्या रहेगी। इसके अलावा मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। वहीं इस अवधि में कर्क, वृश्चिक और मीन वालों को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 6 महीने तक शनि ढैय्या की चपेट में रहेंगे इन दो राशियों के लोग, झेलनी पड़ सकती हैं तमाम परेशानियां

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)