
हरियाली अमावस्या पर 3 राजयोग का अद्भुत संयोग, 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा
आज देश भर में हरियाली अमावस्या का त्योहार मनाया जा रहा है। ये पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ता है। इस खास दिन पर दान, स्नान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। इसी के साथ पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन श्राद्ध-तर्पण संबंधी कार्य भी किए जाते हैं। इस हरियाली अमावस्या का महत्व और भी अधिक इसलिए बढ़ गया है क्योंकि इस दिन 3 तरह के राजयोग बन रहे हैं। इस दिन शश, रुचक और हंस राजयोग का निर्माण हुआ है। ये तीनों योग शनि देव, मंगल देव और देवगुरु बृहस्पति के संयोग से बनते हैं। जानिए ये अमावस्या किन राशि वालों के जीवन में लाएगी खुशियों की बहार।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए हरियाली अमावस्या बेहद खास होने वाली है। भगवान शिव आप पर मेहरबान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस दिन शिव की विशेष पूजा पाठ करने से आपके जीवन के संकट कट जाएंगे। आय में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी।
सिंह राशि: इस हरियाली अमावस्या आप पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा रहेगी। जीवन के कष्ट दूर होंगे। आर्थिक जीवन शानदार रहेगा। धन की कोई कमी नहीं रहेगी। अपनों का हर काम में साथ मिलेगा। भाग्य आपके साथ दिखाई दे रहा है। अटके हुए काम पूरे होंगे।
मकर राशि: इस राशि वालों को लाभ प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे। धन के मामले के लिए समय शुभ है। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। किस्मत का हर चीज में साथ मिलेगी। शिव भगवान की आपके ऊपर विशेष कृपा रहने वाली है। मानसिक तनाव कम होंगे।
यह भी पढ़ें: अपना हाथ देखकर ऐसे पता लगाएं कि आपकी किस्मत में सरकारी नौकरी है या नहीं?
Published on:
28 Jul 2022 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
