जयपुर। पेड़-पौधों का जीवन पर गहरा असर पड़ता है, इसी घर में किसी भी पेड़-पौधे को लगाने से पहले किसी जानकार से उसके शुभ-अशुभ फल के बारे में जानकारी जरूर ले लें। कुछ लोगों का मानना है कि अशोक के वृक्ष को घर में नहीं लगाना चाहिए, इससे घर में शोक की वृद्धि होती है। यह मान्यता बिल्कुल गलत है। सच तो यह है कि अशोक एक ऐसा वृक्ष है, जो घर के सम्पूर्ण वास्तुदोष को खत्म कर देता है। किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी को घर के अंदर प्रवेश करने से रोकता है। कई ऐसे पेड़ -पौधे हैं, जिन्हें अलौकिक शक्तियां प्राप्त हैं, उन्हीं में से एक है अशोक का वृक्ष। शास्त्रों में पीपल और बरगद के बाद अशोक के वृक्ष को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, जिस जगह पर अशोक का पेड़ होता है, वहां किसी तरह का शोक या अशांति नहीं रहती। इसी कारण से मांगलिक एवं धार्मिक कामों में अशोक के पत्तों का उपयोग किया जाता है। यदि वास्तु के अनुसार, अशोक के पेड़ को लगाया जाए या उसका उपयोग किया जाए, तो कई तरह के चमत्कारिक फायदे पाए जा सकते हैं। आगे जानिए कि अशोक के वृक्ष से जीवन को किस तरह से खुशहाल बनाया जा सकता है...