21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरूषों के शरीर के दाएं तो महिलाओं के किस हिस्से पर छिपकली गिरना माना जाता है शुभ

आमतौर पर घर में हम छिपकली को देखते ही उससे घिन करते हैं और छिपकली को दूर भगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन शास्त्रों में छिपकली के स्त्री और पुरुष के शरीर के अलग-अलग अंगों पर गिरने का भी कई संकेत बताए गए हैं।

2 min read
Google source verification
lizard falling astrology, lizard falling on left shoulder, छिपकली का गिरना शुभ या अशुभ, lizard falling on right hand for female, lizard falling on right leg for female, lizard falling on right hand for male, lizard falling on head, lizard falling in front of you, lizard falling on someone meaning, chipkali ka sir par girna, छिपकली का गिरना, छिपकली का गिरना बाएं हाथ पर, धन प्राप्ति के संकेत, chipkali ka gardan par girna,

पुरूषों के शरीर के दाएं तो महिलाओं के किस हिस्से पर छिपकली गिरना माना जाता है शुभ

हमारे घरों में मौजूद छिपकली वैसे तो हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाती, लेकिन फिर भी आमतौर पर लोग छिपकली को देखते ही चिल्लाने लगते हैं और घिन से उसे भगाने लगते हैं। वहीं शास्त्रों में छिपकली से जुड़े कुछ शगुन-अपशुगुन बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार छिपकली के स्त्री या पुरुष के विभिन्न अंगों पर गिरने के भी शुभ और अशुभ संकेत माने गए हैं। वहीं सामान्यतौर पर लोगों को लगता है कि छिपकली का शरीर पर गिरना किसी बुरी बला के आने का संकेत होता है। लेकिन आपको बता दें कि शास्त्रों के अनुसार शरीर के कुछ हिस्सों पर छिपकली गिरना शुभ भी माना जाता है। तो अब आइए जानते हैं कि छिपकली का शरीर के अलग-अलग भागों पर गिरने के क्या संकेत माने गए हैं...

1. मान्यता है कि पुरुषों के शरीर के दाएं अंगों पर छिपकली गिरना और स्त्रियों के बाएं तरफ छिपकली गिरना शुभ संकेत माना जाता है। जबकि यदि छिपकली पुरुष के बाएं और स्त्री के दाएं हिस्से पर गिरे तो यह एक अशुभ संकेत होता है।

2. अगर छिपकली किसी पुरुष के माथे पर दाएं तरफ गिरती है तो यह एक शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। वहीं महिला के माथे के बाएं तरफ छिपकली गिरने से निकट भविष्य में धन लाभ होने के योग बनते हैं।

3. शास्त्रों के अनुसार बालों पर छिपकली का गिरना शुभ नहीं माना जाता। कहते हैं कि यह इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

4. छिपकली का गर्दन पर गिरना का अर्थ व्यक्ति के मान-सम्मान में होने वाली वृद्धि से निकाला जाता है।

5. इसके अलावा मान्यता है कि अगर आप दो छिपकलियों को आपस में लड़ते हुई देखते हैं तो इस बात का अर्थ होता है कि आपके घर में या किसी दोस्त से आपकी लड़ाई हो सकती है।

6. शास्त्रों के अनुसार यदि आपको भोजन करने के दौरान छिपकली की आवाज सुनाई दे तो यह निकट भविष्य में कोई अच्छी खबर मिलने का संकेत माना जाता है।

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए इन नियमों की पालना है जरुरी, जानिए सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या नहीं