18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष: इन सरल उपायों से आप धन-धान्य का लगा सकते हैं अंबार

ज्योतिष शास्त्र में धन संबंधी दिक्कतों से निपटने के लिए बेहद ही सरल उपाय बताए गए हैं। जो इस प्रकार है।

2 min read
Google source verification
Astrology, money making tips, astrology tips, astrological remedies, ज्योतिष उपाय, how to make money,

ज्योतिष: इन सरल उपायों से आप धन-धान्य का लगा सकते हैं अंबार

Astro Remedies For Money Making: आज के समय में धन की जरूरत किसे नहीं होती। हर छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए धन चाहिए ही होता है। धन को कमाने के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार लाख प्रयासों के बाद भी आर्थिक मामलों में सफलता नहीं मिल पाती। जिस कारण व्यक्ति परेशान रहता है। ज्योतिष शास्त्र में धन संबंधी दिक्कतों से निपटने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। आज यहां हम ऐसे ही कुछ सरल उपायों के बारे में बात करने जा रहे हैं।

लाल किताब उपाय के अनुसार घर में सभी लोगों को एक साथ जमीन पर बैठकर खाना खाना चाहिए। ऐसा करने से जिंदगी में खुशहाली बनी रहती है। आज के समय में अधिकतर लोग डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खाते हैं या फिर बेड पर बैठकर। लेकिन हमारे शास्त्रों में भी जमीन पर बैठकर खाना खाने का महत्व बताया गया है। अगर घर परिवार में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो जमीन पर बैठकर खाना खाएं।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अपनी घर की तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली स्थान पर चांदी का एक चौकोर टुकड़ा, चांदी की एक गोली और चांदी का एक हाथी रखें। इन तीनों चीजों को धन वाले स्थान पर रखने से पहले इसे मां लक्ष्मी की समक्ष जरूर रखें। साथ ही मां लक्ष्मी से आर्थिक संकट दूर करने की प्रार्थना भी करें। मान्यता है ऐसा करने से जल्द ही आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।

जीवन में किसी भी प्रकार के संकट से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन बहते हुए पानी में नारियल या फिर अखरोट प्रवाहित कर सकते हैं। ये उपाय बेहद सरल और कारगार माना जाता है।

धन-धान्य में वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सोने के जेवर चढ़ाएं और कनकधारा स्त्रोत का सच्चे मन से पाठ करें। इसके अलावा जरूरतमंदों की सेवा करें। मां लक्ष्मी की रोजाना सुबह-शाम आरती करें।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के इन छोटे-छोटे उपायों से आप चमका सकते हैं अपनी किस्मत