8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिश्चरि अमावस्या पर 14 सालों बाद बन रहा है शुभ संयोग, शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

Shanishchari Amavasya: ज्योतिष अनुसार ऐसा दुर्लभ संयोग 2008 में बना था। इस संयोग में शनि देव की पूजा करना काफी फलदायी माना जाता है।

2 min read
Google source verification
shani amavsya, Shanishchari Amavasya, Shanishchari Amavasya 2022, Shanishchari Amavasya august 2022, Shanishchari Amavasya ke upay, shani ke upay, shani remedies,

शनिश्चरि अमावस्या पर 14 सालों बाद बन रहा है शुभ संयोग, शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए और कुंडली में शनि को मजबूत करने के लिए शनि अमावस्या का दिन बेहद खास माना जाता है। तो ऐसे में 27 अगस्त का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। क्योंकि इस दिन शनिश्चरि अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2022) पड़ रही है। इस दिन 14 सालों बाद कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। इस दिन शिवयोग, सिद्ध योग और पद्मा योग भी बन रहा है। जानकारी के अनुसार इससे पहले ऐसा संयोग 2008 में बना था। मान्यता है इस दुर्लभ संयोग में शनि देव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। जानिए शनि को मजबूत करने के लिए इस दिन क्या उपाय करें।

-यदि आप पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या कै प्रकोप चल रहा है तो इस दिन शनि रक्षा स्त्रोत का विधिवत पाठ करें। इसके अलावा इस दिन दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।

-इस दिन शनि मंदिर जाएं और शनिदेव की विधिविधान पूजा करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा के दौरान कभी भी शनिदेव की आंखों में न देखें।

-शनि देव को इस दिन सरसों का तेल, काला तिल, धूप, दीप आदि अर्पित करें।

-इस दिन शनि चालीसा का पाठ जरूर करें। अगर संभव हो तो इस पाठ को शनि मंदिर में जाकर करें। इससे भी शनि की ढैया और साढ़ेसाती से राहत मिलने की मान्यता है।

-इस दिन शनि देव की पूजा करने के बाद गरीबों को शनिदेव से संबंधित चीजों का दान जरूर करें।

-शनिचरी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल जरूर अर्पित करें और पेड़ के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से शनिदेव और पितरों दोनों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

-इस दिन कौवों को भोजन जरूर कराएं। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलने के साथ-साथ पितृ भी प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें: इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होने की है मान्यता