2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 मई को शनि जयंती और सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग, 4 राशियों के लिए बना रहा ‘राजयोग’

Shani Jayanti And Somvati Amavasya 2022: धार्मिक मान्यताओं अनुसार अमावस्या का दिन दान-पुण्य, स्नान, पितरों का पूजन और यज्ञ हवन करना विशेष फलदायी होता है। इस दिन शनि जयंती का संयोग बनने से शनि देव की पूजा अर्चना भी की जाएगी।

2 min read
Google source verification
shani jayanti, shani jayanti 2022, somvati amavasya 2022, somvati amavasya, amavasya 2022, 30 may 2022, rashifal, horoscope, 30 may 2022,

30 मई को शनि जयंती और सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग, 4 राशियों के लिए बना रहा 'राजयोग'

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2022) के दिन शनि जयंती (Shani Jayanti) और सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) का सुन्दर संयोग बन रहा है। 30 मई को पड़ने वाली अमावस्या तिथि साल की आखिरी सोमवती अमावस्या होगी। इसके बाद सोमवती अमावस्या का संयोग 2023 में पड़ेगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार अमावस्या का दिन दान-पुण्य, स्नान, पितरों का पूजन और यज्ञ हवन करना विशेष फलदायी होता है। इस दिन शनि जयंती का संयोग बनने से शनि देव की पूजा अर्चना भी की जाएगी। जिन लोगों पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) चल रही है उनके लिए ये दिन विशेष रहने वाला है। जानिए 30 मई के दिन किन राशियों के लिए बन रहा है राजयोग।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये दिन शुभ साबित होगा। हर काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।

कर्क राशि: इस दिन कर्क राशि वालों के लिए राजयोग बन रहा है। धन की कोई कमी नहीं रहेगी।यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। आपको हर काम में सफलका हासिल होगी।कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि: कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। अच्छी नौकरी की ऑफर आ सकते हैं। मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है।

वृश्चिक राशि: आय के माध्यमों में वृद्धि होगी। बिजनेस में सफलता हासिल होगी। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। मनचाही नौकरी प्राप्त होने के भी प्रबल आसार दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शनि जयंती के दिन ये 5 राशियां करें ये 5 उपाय, शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से मिलेगी राहत

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader