
होली से पहले सूर्य देव मीन राशि में कर जाएंगे प्रवेश, 5 राशि वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता
सूर्य देव को नौ ग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। 15 मार्च को ये अपनी राशि बदल रहे हैं। इस दिन सूर्य देव गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। 14 अप्रैल तक इस राशि में गोचर करने के बाद मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होती है उसे करियर में खूब तरक्की हासिल होती है। ऐसे लोगों को समाज में काफी मान-सम्मान प्राप्त होता है। जानिए सूर्य के इस गोचर से किन 5 राशि वालों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
मेष राशि: नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस वाले लोगों को भी इस अवधि में तरक्की मिलने के आसार हैं। इस दौरान आपको निवेश करने से बचना चाहिए।
वृषभ राशि: आपके लिए सूर्य का गोचर काफी लाभकारी साबित होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस अवधि में प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभकारी साबित हो सकता है। बिजनेस वालों के लिए भी समय काफी अनुकूल है।
मिथुन राशि: ये एक माह की अवधि आपके लिए भी काफी लाभकारी साबित होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा है। इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। बिजनेस में लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश के लिए भी समय अच्छा है।
वृश्चिक राशि: नौकरी वाले जातकों के लिए ये समय अच्छा साबित होगा। मेहनत का आपको पूर्ण फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। शेयर मार्केट से जुड़े काम में मुनाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: हद से ज्यादा रोमांटिक माने जाते हैं इन राशियों के लड़के-लड़कियां, बनते हैं बेस्ट लव पार्टनर
Published on:
09 Mar 2022 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
