5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले इस मंत्र के जाप के साथ करें ये एक काम, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Morning Mantra: ज्योतिष शास्त्र और शास्त्रों में एक ऐसे कार्य और मंत्र के बारे में बताया गया है जिसका प्रतिदिन सुबह जाप करने से पूरा दिन सकारात्मक बना रहता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा है ये काम और मंत्र।

less than 1 minute read
Google source verification
morning mantra, how to start your day, morning tips, astro upay, laxmi mantra, moning tips for good day,

सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले इस मंत्र के जाप के साथ करें ये एक काम, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

कहते हैं अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा ही निकलता है। शास्त्रों में भी बताया गया है कि अगर दिन का आरंभ नियमों के अनुसार किया जाए तो जीवन में सकारात्मकता आती है। जिससे जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र और शास्त्रों में एक ऐसे कार्य और मंत्र के बारे में बताया गया है जिसका प्रतिदिन सुबह जाप करने से पूरा दिन सकारात्मक बना रहता है। साथ ही सभी काम बनने की संभावना बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं कि ये कौन सा काम और मंत्र है।

धार्मिक मान्यताओं अनुसार मनुष्य को सुबह उठते ही अपने दोनों हाथों को जोड़कर उनके दर्शन करने चाहिए। साथ ही इस मंत्र का कम से कम एक बार जाप करना चाहिए। आप चाहें को इस मंत्र को एक से ज्यादा बार भी जप सकते हैं। ये है मंत्र-
“कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती।
करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।“

इस मंत्र का मतलब है कि हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती और मूल भाग में भगवान परमबह्मा गोविंद का निवास है। सुबह का समय में मैं इनका दर्शन करता हूं।

धन प्राप्ति के लिए मंत्र:
सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वित:
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यतिं न संशय:
अर्थ: हे मां, मनुष्य को तुम्हारे प्रसाद से सब समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और धन, धान्य एवं पुत्र से संपन्न होगा- इसमें थोड़ा भी संदेह नहीं है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: धन को आकर्षित करता है 'कुबेर यंत्र', घर में इस दिशा में करें स्थापित, भरे रहेंगे धन-धान्य के भंडार