
कोई ऐसा कार्य जो आपके जीवन का अहम हिस्सा होने के साथ ही आपकी ज़िंदगी में अत्यंत महत्व रखता हो और जिसमें आपके परिवार की भी खुशियां उसमे समाहित हो, तो उस शुभ कार्य को करने के लिए ज्योतिष, वास्तु और वेद पुराण में शुभ मुहूर्त का वर्णन किया गया है। अत: कोई भी शुभ कार्य कभी भी बिना शुभ मुहूर्त व बिना परामर्श के नहीं किया जाता है।
माना जाता है कि शुभ तिथि, शुभ दिन, शुभ नक्षत्र, और शुभ महीने में और विद्वान से परामर्श लेकर किए जाने वाले कार्य सदैव सुखकारक और सफल होते हैं। इन्हीं कार्यों में से एक है भूमि पूजन। माना जाता है कि यदि शुभ मुहूर्त में यह कार्य किया जाए तो कोई बाधा बाधा नहीं आएगी और कार्य संपन्न होने के पश्चात वहां पर धन और खुशियां बनी रहेगी।
तो चलिए जानते हैं कि भूमि पूजन का शुभ कार्य को कैसे प्रारंभ करना चाहिए। इसके तहत सबसे पहले श्री गणेश और भगवन विश्वकर्मा से आशीर्वाद लें। सपनों का घर बनाने (Bhumi Pujan, Neev Pujan, New Construction Muhurat 2023) के लिए, जो सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त की तिथियां है 2023 की वो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि मुहूर्त का हमेशा ही बड़े ध्यान से चुनाव करना चाहिए। ऐसे मे बताए जा रहे ये मुहूर्त भी बड़े ही ध्यान निकाले गए हैं, जो पूरी तरह से भारतीय ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और पंचांग के अनुरुप है।
Griha Nirman 2023, Bhumi Pujan Muhurat 2023 Dates: क्या भूमि पूजन, नीव पूजन और गृह निर्माण का मुहूर्त एक ही होता है?
अगर आपके द्वारा भी भूमि पूजन करके निर्माण कार्य शुरू किया जाना है तो इसके लिए अलग से किसी मुहूर्त को देखने की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि भूमि पूजन करके नींव पूजन करके, कुछ महीनों के बाद यदि आप निर्माण कार्य शुरू कर रहे हैं तो उस समय भी शुभ मुहूर्त में ही निर्माण कार्य शुरू करने चाहिए। इसके लिए किसी अच्छे योग में नक्षत्र में अपने घर, फैक्ट्री, फ्लैट, दुकान या व्यावसायिक भवन का निर्माण करने चाहिए। इसका कारण यह है कि समय के साथ काफी कुछ बदल जाता है।
क्यों जरूरी है: वास्तु पूजन और शिलान्यास
दरअसल भूमि का अर्थ है पृथ्वी और शिलान्यास का अर्थ है पहला पत्थर से है। किसी जगह को अपना घर बनाना चाह रहे हैं तो आपको देवताओं से इसके लिए आज्ञा लेनी होती हैं। जिस भूमि के मालिक आप हैं, वह भूमि लाखों साल से है। आज से हजारों साल पहले उस भूमि पर क्या था आपको नहीं पता, यह भूमि शुभ है अशुभ है यह भी आप नहीं जानते। ऐसे में इस भूमि का दोष मुक्त होना, कुलदेवता से से आज्ञा लेना, देवताओं को आवाहन करना, बहुत जरूरी होता है।
देवी देवता, नवग्रह, कुलदेवता, ग्राम देवता को यह सूचित करना जरूरी हो जाता है। और इसके लिए माध्यम है वास्तु पूजन, इससे ही शुभ मुहूर्त निकाला जाता है, क्योंकि शुभ मुहूर्त में ही देवी देवता आते हैं।
इसी कारण इस कार्य में पूजा पाठ और शिलान्यास का विशेष महत्व है। ताकि वह भूमि दोषमुक्त होने के साथ ही आपके रहने योग्य और घर बनाने योग्य हो जाए। इसलिए सही मुहूर्त में पूजा पाठ करके शिलान्यास करना, ईट रखना जरूरी होता है।
नींव पूजन : आवश्यक सामग्री
भूमि पूजा के लिए कुछ वस्तुओं की विशेष आवश्यकता होती है। वहीं इन वस्तुओं के अलावा भी कई और जरूरी सामान की भी जरूरत पड़ती है। आपके क्षेत्र व आपकी परंपरा के अनुसार पूजन सामग्री में कुछ और भी चीजों को सम्मिलित की जा सकती है।
जरूरी वस्तुएं : हल्दी,अगरबत्ती,कुमकुम,कपूर,फल,9 प्रकार के रत्न (नवरत्न),पुष्प,सूखे खजूर,5 धातु (पंच लोहा),हरे नीबू,9 प्रकार के बीज (नव धन्यम),दीया,सफेद कपड़ा,लाल कपड़ा, पीला कपड़ा,5 ईंटें,कलश,10 पंचपत्र,कलश,देवता का चित्र/मूर्ति,पान के पत्ते और मेवा,आम के पत्ते,मिश्री,हवन सामग्री पैकेट,पूजा थाली,लोटा, गंगाजल,आसन के लिए तख़्ता,मिठाई,नाग देवता,नारियल।
नींव खुदाई की दिशा
घर बनाने के लिए आपकी जमीन चाहे किसी भी दिशा में हो, लेकिन इस बात का ध्यान रखने है की नींव की खुदाई उत्तर पूर्व से शुरू करते हुए उत्तर-पश्चिम और दक्षिण- पूर्व की तरफ लाएं। इसके बाद उत्तर- पश्चिम और दक्षिण- पूर्व से शुरू करके दक्षिण- पश्चिम तक साथ साथ करके खत्म करें। भूमि पूजन हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में ही करें।
शुभ मुहूर्त का चुनाव कैसे करें?
आप किसी विद्वान पंडित से सलाह लें, जो आपके नाम राशि लग्न के अनुसार जन्मतिथि के अनुसार अति उत्तम मुहूर्त निकाल सकें। मुहूर्त का चुनाव करते समय जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए।
2023 में भूमि पूजन मुहूर्त, घर की नींव का मुहूर्त 2023
इन तिथियों में करें गृह निर्माण भूमि पूजन नीव पूजन का शुभ मुहूर्त आपके लिए शुभ रहेगा 2023 के इन महीनों में: –
फरवरी 2023 में नींव पूजन की शुभ तिथियां
10 फरवरी 2023 (शुक्रवार) – मुहूर्त का समय : 09:15 am – 12:15 pm
मार्च 2023 में नींव पूजन भूमि पूजन मुहूर्त
9 मार्च, 2023 (गुरुवार) – मुहूर्त का समय 07:28 am – 12:24 pm
10 मार्च, 2023 (शुक्रवार) – मुहूर्त का समय 07:24 am – 10:25 pm
Published on:
31 Oct 2022 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
