
नई दिल्ली।ज्योतिष में कहीं ना कहीं हम सब विश्वास रखते हैं, क्यों के कई बार ज्योतिष भी वैज्ञानिक तथ्यों और तर्कों से जुड़ा होता है। ज्योतिष में इस बात का बड़ा महत्व है कि आपका जन्म किस घड़ी यानी किस समय में हुआ है। वास्तव में जन्म समय किसी भी इन्सान के बारे में बहुत कुछ कहता है और दर्शाता है। हम आज इसी बारे में रोचक बातें बताएंगे -
रात 12 से 2 बजे: इस समय में पैदा होने वालों की जिंदगी में परिवार की बहुत अहमियत होती है। ऐसे व्यक्ति भविष्य के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं। बाहरी लोगों से खुलकर नहीं बोलना भी इनके स्वाभाव का हिस्सा होता है ऐसे लोग थोडा शर्मीले प्रवित्ति के होते हैं।
रात 2.01 बजे से सुबह 4 बजे: जो व्यक्ति इस समय पैदा होते हैं वह बहुत अच्छे वक्ता और सामाजिक प्राणी होते हैं। इन्हें जिंदगी में हमेशा रोमांच चाहिए। हर काम को बड़े उत्साह से करते हैं। इनका ज्यादातर समय घर से बाहर ही गुजरता है। वॉकिंग, जॉगिंग, स्वीमिंग, योगा में खास रुचि रखते हैं, इसलिए ऐसे लोग सेहतमंद बने रहते हैं।
सुबह 4.01 बजे से 6 बजे: यह लोग इरादे के पक्के होते हैं। एक बार फैसला कर लें तो कभी मन नहीं बदलते और उस पर डेट रहते हैं। दूसरे की बात का सम्मान करते हैं, लेकिन आखिरकार खुद को ही सही मानते हैं। ऐसे वक्त जन्म लेने वाले व्यक्ति रोमांटिक होते हैं और प्रेम के मामले में ओल्ड फैशन कहलाये जाते हैं।
सुबह 6.01 से 8.00 बजे: इस समय जन्मे लोग जन्मजात नेता होते हैं। यह लोग हर काम को परफेक्ट करने में विश्वास रखते हैं। बड़े लक्ष्य तय करते हैं और उन्हें हासिल करने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि जीवन में इन्हें दूसरे लोगों की ईर्ष्या का सामना भी करना पड़ता है।
सुबह 8.01 बजे से 10 बजे: यह लोग खुद पर बहुत अभिमान करते हैं। अपने ज्ञान के आगे दूसरों को कुछ नहीं समझते। लक्ष्य हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। यह बड़े काम करने वाले और बड़े सपने देखने वाले लोग होते हैं।
सुबह 10.01 बजे से दोपहर 12 बजे तक : यह खुशमिजाज और क्रिएटिव होते हैं। यह सहज तरीके से दूसरों का ध्यान आकर्षित करते हैं। ख्याति भी खूब कमाते हैं, इसलिए कारण इनके दुश्मन भी होते हैं।
दोपहर 12.01 बजे से 2 बजे: यह जिम्मेदार लोग होते हैं और जिंदगी में लंबे लक्ष्य लेकर चलते हैं। प्रोफेशन की तरफ ज्यादा झुकाव होने के कारण प्रायवेट लाइफ थोड़ी गड़बड़ रहती है।
दोपहर 2.01 बजे से शाम 4 बजे: यह दूसरों पर दया करने वाले लोग होते हैं। इनका रुटीन तय रहता है और उसी के हिसाब से काम करते हैं। इसके चलते कुछ लोग इन्हें बोरिंग पर्सन भी करते हैं।
शाम 4.01 बजे से 6 बजे: ये बहुत आशावादी होते हैं। जीवन की पूरी हकीकत से वाकिफ होते हैं। किसी व्यक्ति को पूरी तरह जानने के बाद ही उसे अपने मन की बात बताते हैं।
Published on:
24 Nov 2017 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
