Black Colour significance लेकिन यह हमेशा बुरा या अशुभ नहीं होता। यही कारण है कि बुरी नजर से बचने-बचाने के लिए हम काले धागे या काले टीके का प्रयोग करते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं काले रंग का महत्व कब और बढ़ जाता है...
Black Colour significance क्या आप भी मानते हैं कि काला रंग अशुभ होता है और वह भी हमेशा? दरअसल सनातन धर्म में आमतौर पर काले रंग को अशुभता का प्रतीक मही माना जाता है। इसीलिए किसी भी धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, शादी- विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में काले कपड़े या काले रंग को वर्जित माना गया है। काले रंग को शोक का प्रतीक माना जाता है। लेकिन यह हमेशा बुरा या अशुभ नहीं होता। यही कारण है कि बुरी नजर से बचने-बचाने के लिए हम काले धागे या काले टीके का प्रयोग करते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं काले रंग का महत्व कब और बढ़ जाता है...
काले रंग का शनि देव से संबंध Black Colour significance
न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनि देव का रंग काला है। इसीलिए काले रंग को इस बात काभी प्रतीक माना जाता है कि वह किसी से पक्षपात नहीं रखता। जिस तरह शनिदेव कर्मफल और न्याय के अनुसार सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं, वैसे ही काला रंग भी सभी के साथ एक जैसा है। नवग्रहों में पूजे जाने वाले शनि देव जो भी नकारात्मक ऊर्जा या शक्ति को खत्म करके सत्यता का प्रकाश निखराते हैं। यदि कुंडली में शनि दोष भी होता है, तो काले कुत्ते को रोटी खिलाने का सुझाव दिया जाता है। इसलिए शास्त्रों में काला रंग को महत्वपूर्ण भी माना गया है।
भगवान शालिग्राम भी हैं शुभता के प्रतीक Black Colour significance
हिंदु धर्म में भगवान विष्णु के कई रूप हैं। इनमें शालिग्राम पत्थर (काला पत्थर) को भी विशेष माना गया है। आपको बता दें कि जन्माष्टमी के समय भी शालिग्राम पत्थर का अभिषेक किया जाता है। यही वजह है कि घर में भी शालिग्राम पत्थर रखा जाता है। जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला माना जाता है।
भगवान शिव का काला रंग Black Colour significance
देवों के देव महादेव का रंग भी काला है। आमतौर पर मंदिरों में स्थित शिवलिंग का रंग भी काला ही होता है। हिंदू शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
शक्ति की देवी मां भी हैं काली Black Colour significance
काले रंग की महत्ता इस बात से भी समझी जा सकती है कि शक्ति की देवी मां का रंग भी काला है। नवदुर्गा के मां के 9 रूपों में उनका 7वां रूप माता काली का ही है। मां काली इतनी शक्तिशाली हैं कि उनके क्रोध को शांत करने के लिए भगवान शिव को उनके पैरों के नीचे आना पड़ा। माना जाता है कि उस समय से ही पूरी सृष्टि में काली मां के प्रभाव से अमावस की काली रात जैसी कालिमा छाई रहती है। क्योंकि शक्ति का प्रतीक मां काली सभी रंगों का हरण कर लेती हैं।