3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mulank 9: अनुशासन प्रिय होते हैं मूलांक 9 वाले लोग, इन आदतों से रुक जाती है तरक्की

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 माना जाएगा। अगर आपका मूलांक 9 है, तो इस लेख को जरूर पढ़ें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 2 Feb 2023, 6:19 PM IST

number_nine.jpg

हर व्यक्तिको चिंता रहती है कि उसका भविष्य कैसा होगा? अच्छी नौकरी, अच्छा जीवन और सुखी परिवार किसे नहीं चाहिए। लेकिन यहां आपको बताते चलें कि भावी जीवन का हाल आपके कर्म और भाग्य पर निर्भर करता है। आपके आने वाले कल को जानने के लिए कई विधाएं हैं उन्हीं में से एक है अंक शास्त्र। हालांकि पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है आखिर मूलांक 9 वाले लोग होते कैसे हैं, वे स्वभाव से कैसे होते हैं? उनके लिए लकी दिन, लकी डेट क्या होती हैं? एस्ट्रोलॉजिस्ट एंड न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आपको बता रही हैं अंक 9 वालों के लिए वो हर बात जो आप जानना चाहते हैं...

ये भी पढ़ें: इन कारगर और असरदार ज्योतिष उपायों से दूर रहेंगी दिल की बीमारियां, दुरुस्त रहेगा आपका दिल
ये भी पढ़ें:Saptrishi budget: वित्त मंत्री ने बजट में लिया सप्तऋषि बजट का नाम, क्या आप जानते हैं सप्तऋषि का अर्थ और इनका महत्व

स्वभाव
मूलांक 9 के लोग अनुशासन प्रिय और सिद्धांतवादी माने जाते हैं। यह हरफनमौला होने के साथ साथ ऊर्जावान भी होते हैं। ये हमेशा उत्साह से भरे होते हैं। दूसरों से हटकर होते हैं और हमेशा आगे बढ़ कर काम करते हैं। कभी-कभी इनका स्वभाव इनकी तरक्की में बाधा बन जाता है। इनकी आवाज भारी, तीखी और ऊंची होती है। ये किसी भी परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत रखते हैं। इनके जीवन में संघर्ष भी होते हैं। ये लोग कलात्मक और रचनात्मक होते हैं। शरीर से बलिष्ठ होते हैं। इन्हें हंसी-मजाक पसंद होता है। वहीं ये लोग अपने इसी स्वभाव के कारण अपने फ्रेंड सर्किल में काफी लोकप्रिय होते हैं।

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर जरूर कर लें ये उपाय, दूर हो जाएगी शादी में आ रही अड़चनें, बनने लगेगा हर काम
ये भी पढ़ें:तुलसी के पौधे लगे गमलों पर जरूर बनाएं ये निशान, जागता है सौभाग्य, मिलता है वैभव और ऐश्वर्य

ग्रह स्वामी
मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इनके ऊपर मंगल की विशेषताओं का विशेष प्रभाव देखा जा सकता है। यही कारण है कि ये लोग परिश्रमी होते हैं। लेकिन इनके क्रोध से बचना मुश्किल होता है।

दोस्त
मूलांक 6 के लोग इनके अच्छे दोस्त साबित होते हैं। इनके साथ मूलांक 9 के लोगों की खूब पटरी खाती है।

शुभ रंग
मूलांक 9 के लोगों के लिए लाल, नारंगी और गुलाबी रंग शुभ माना गया है। यदि आप अपने ऑफिस और बेडरूम के पर्दे, बेडशीट और दीवारों का रंग लाल, नारंगी और गुलाबी रखते हैं, तो भाग्य आपका साथ देने लगेगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: स्वास्तिक बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो हो सकते हैं बहुत परेशान
ये भी पढ़ें:(Jaya Kishori) जया किशोरी से जानें सफलता का मूलमंत्र, ये बातें भूलकर भी किसी से न करें शेयर

शुभ दिन
मूलांक 9 के लिए रविवार, सोमवार, मंगलवार और गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन काम शुरू करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

शुभ तारीख
मूलांक 9 के लिए 9, 18 और 27 तारीख शुभ होती हैं। इन तारीखों ये लोग जो भी काम करें उसके शुभ और अच्छे परिणाम मिलते हैं।