धर्म और अध्यात्म

Chaitra Month Vrat-Tyohar List 2023: 11 मार्च को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, तो 12 को रंग पंचमी, यहां देखें चैत्र मास के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Cahitra Month 2023 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में चैत्र महीने का विशेष महत्व माना गया है। इसका कारण यह माना जाता है कि इसी महीने में ब्रह्मा जी ने संसार की रचना की थी। चैत्र महीने में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, पापमोचिनी एकादशी, हनुमान जयंती जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में देखें इस महीने के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट...

2 min read
Mar 09, 2023

Cahitra Month 2023 Vrat Tyohar List: चैत्र का महीना 8 मार्च 2023 से शुरू हो चुका है, यह 6 अप्रैल 2023 तक चलेगा। चैत्र महीने की शुरुआत होली से हुई है। हर साल चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर रंगों की होली खेली जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन साल का आखिरी महीना और चैत्र पहला महीना माना गया है। हिंदू धर्म में चैत्र महीने का विशेष महत्व माना गया है। इसका कारण यह माना जाता है कि इसी महीने में ब्रह्मा जी ने संसार की रचना की थी। चैत्र महीने में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, पापमोचिनी एकादशी, हनुमान जयंती जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में देखें इस महीने के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट...

- 11 मार्च 2023, शनिवार - भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी

- 12 मार्च 2023, रविवार - रंग पंचमी। रंग पंचमी को देव पंचमी भी कहा जाता है। कहते हैं कि इस दिन देवी-देवता होली खेलने पृथ्वी पर आते हैं।

- 14 मार्च 2023, मंगलवार - शीतला सप्तमी, कालाष्टमी

- 15 मार्च 2023, बुधवार - मीन संक्रांति, खरमास शुरू, बसोड़ा अष्टमी। बसोड़ा अष्टमी और सप्तमी के दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। इस दिन ठंडा भोजन खाया जाता है।

- 18 मार्च 2023, शनिवार- पापमोचिनी एकादशी-अपने नाम स्वरूप ये एकादशी व्रत करने वाले लोगों को पापों से मुक्तिदिलाती है। व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त होता है।

- 19 मार्च 2023, रविवार - प्रदोष व्रत, कृष्ण

- 20 मार्च 2023, सोमवार - मासिक शिवरात्रि

- 21 मार्च 2023, मंगलवार- चैत्र अमावस्या

- 22 मार्च 2023, बुधवार- चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष शुरू, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती
- चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह 9 दिन तक शक्ति साधना के लिए समर्पित पर्व है। महाराष्ट्र में इस दिन गुड़ी की पूजा कर हिंदू नव वर्ष की शुरुआत की जाती है।

- 23 मार्च 2023, गुरुवार- रमजान शुरू, चेटी चंड
- रमजान में इस्लाम धर्म के लोग एक माह तक रोजे रखते हैं। ये मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए सबसे पवित्र महीना माना गया है।

- 24 मार्च 2023, शुक्रवार- गणगौर, मत्स्य जयंती, गौरी पूजा।

- 25 मार्च 2023, शनिवार- विनायक चतुर्थी, लक्ष्मी पंचमी।

- 27 मार्च 2023, सोमवार- यमुना छठ

- 29 मार्च 2023, बुधवार- चैत्र नवरात्रि अष्टमी

- 30 मार्च 2023, गुरुवार- राम नवमी

- 31 मार्च 2023, शुक्रवार- चैत्र नवरात्रि समाप्त

- 1 अप्रैल 2023, शनिवार- कामदा एकादशी

- 2 अप्रैल 2023, रविवार- वामन द्वादशी

- 3 अप्रैल 2023, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)

- 5 अप्रैल 2023, बुधवार- चैत्र पूर्णिमा

- 6 अप्रैल 2023, गुरुवार - हनुमान जयंती

Updated on:
09 Mar 2023 05:07 pm
Published on:
09 Mar 2023 05:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर