31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाणक्य नीति: करियर में सफलता पाने के 5 मूल मंत्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक कुशल रणनीतिकार,अर्थ शास्त्री और शिखाविद थे। इनकी नीतियां आज के समय में भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सही साबित होती हैं। यहाँ जानिए कि करियर में सफलता को लेकर आचार्य चाणक्य द्वारा की गईं इन 5 जरूरी बातों के बारे में।

2 min read
Google source verification
chanakya niti,Chanakya niti in hindi,Chanakya neeti

चाणक्य नीति: करियर में सफलता पाने के 5 मूल मंत्र

Chanakya Niti: जीवन में प्रगति और तरक्की पाने के लिए व्यक्ति कठोर से कठोर परिश्रम करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अधिक परिश्रम के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। बार-बार नाकामयाबी से परेशान होकर व्यक्ति निराश हो जाता है और हिम्मत हार जाता है। इसलिए जानिए आचार्य चाणक्य की इन नीतियों के बारे में जो सफलता दिलाने में कामयाब साबित हो सकती हैं।

1.स्ट्रेंथ को हमेशा ध्यान में रखें: व्यक्ति को हमेसा अपने स्ट्रेंथ को ध्यान में रखना चहिए और उसी को ध्यान में रखते हुए ही अपने कार्यों को पूरा करना चाहिए। यदि स्ट्रेंथ से ज्यादा काम करते हैं तो कई बार संभावनाएं होती है कि व्यक्त्वि को नाकामयाबी मिले। इससे इमेज पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

2. वक्त की पहचान करें: आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को इस बात की हमेसा जानकारी होनी चाहिए कि अभी उसका वक्त कैसा चल रहा है। अपने समय के अनुसार ही किसी नए काम को करने कि सोंच रहे हैं तो उसका फैसला लेना चाहिए। अच्छे वक्त में ही किसी नए काम कि शुरुआत करें क्योंकि बिना किसी चिंता के आप अपने कार्यों को सही तरीके से करने में सक्षम होते हैं। बुरे वक्त में धैर्य रखें क्योंकि बुरे वक्त में मेहनत में पानी फिरते देर नहीं लगती है।

3.धन और व्यय की सही जानकारी रखें: जीवन में सफलता के लिए धन के आय और व्यय की सही जानकारी होना बेहद आवश्यक होता है। व्यक्ति को अपनी आय की सही जानकारी होने की जरूरत इसलिए होती है ताकि आय से अधिक खर्च न हो, व्यक्ति का जब बुरा समय हो तो यदि धन उसके आ सके।

4.दोस्त और दुश्मन की पहचान करें: करियर या जीवन में सफलता के प्राप्ति के लिए ये जानना बेहद आवश्यक होता है कि दोस्त की शक्ल में कही हम दुश्मन के साथ तो नहीं हैं। अक्सर लोग सामने दिख रहे दुश्मन से तो सतर्कता बरतने का प्रयास करते हैं लेकिन दुश्मन के रूप में दोस्त से धोखा खा जाते हैं। करियर और जीवन की कामयाबी के लिए सच्चे दोस्त का होना बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है जो आपकी मदद कर सके और आपके सपने को पूरा करने में आपकी मदद करें।

5.अपने साथ काम करने वालों कि जानकारी भी रखें: आचार्य चाणक्य का मानना है कि यदि आप किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको हालात के साथ अपने साथ काम करने वाले की भी पूरी जानकारी होना बेहद आवश्यक होता है। वो आपके बारे में क्या सोंचते हैं ये आपको उन्हें देखकर और उनके व्यव्हार से आपको पता होना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको सफलता जल्द प्राप्त होगी।