
चाणक्य नीति: इन 5 चीजों पर विश्वास करने की कभी न करें गलती
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में सुखी जीवन के कई रहस्य बताए गए हैं। कहते हैं जो व्यक्ति इन नीतियों को समझकर उनका अपने जीवन में अनुसरण कर लेता है उसके सारे दुख दूर हो सकते हैं। चाणक्य नीति शास्त्र में धन, विद्या, वैवाहिक जीवन, परिवार, राजनीति, प्रेम, मित्र, शत्रु आदि के विषय में कई सुझाव दिए गए हैं। इस नीति शास्त्र में इस बात की जानकारी मिलती है कि मनुष्य को किस स्थिति में कैसा आचरण करना चाहिए। जिससे उसे जीवन में सफलता प्राप्त हो सके। यहां हम जानेंगे चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने बताया है कि वो कौन सी 5 चीजें हैं जिस पर विश्वास करने की गलती मनुष्य को कभी नहीं करने चाहिए।
नदीनां शस्त्रपाणीनां नखीनां श्रृंगीणां तथा।
विश्वासो नैव कर्तव्य: स्त्रीषु राजकुलेषु च।।
नदी: अपनी इस नीति में चाणक्य ने पहली चीज बताई है नदी। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को नदी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आप खुद को मौत के मुंह में ढकेलने का काम करेंगे। क्योंकि नदी भले ही बाहर से शांत दिखाई देती हो लेकिन ये अंदर से खतरनाक होती है। अगर नदी का अचानक से बहाव बढ़ जाए तो ये हमारी जान तक ले सकती है।
हथियार लिया व्यक्ति: क्रोध इंसान को अंदर तक खोखला कर देता है। क्रोध में व्यक्ति को सही गलत का बिल्कुल भी भान नहीं रहता। ऐसे में जब कोई व्यक्ति हथियार लिए हो तो उससे तुरंत ही दूरी बना लेने में अपनी भलाई होगी। क्योंकि ऐसा व्यक्ति कभी भी आपकी हानि पहुंचा सकता है।
सींग-नाखून वाले जानवर: इस तरह के जानवर पर भरोसा करना सबसे बड़ी मूर्खता है। खूंखार जानवरों को पालना खतरे से कम नहीं है। ऐसे जीव कब भड़क जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। कई बार ऐसे जानवर अपने मालिक पर ही हमला कर देते हैं।
बड़े पदाधिकारियों के समर्थक: जो लोग बड़े अधिकारी के सेवक या दोस्त होते हैं उन पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों से कभी भी अपनी राज की बातें न बताएं। क्योंकि ये आपकी पर्सनल बातों का कभी भी फायदा उठा सकते हैं और अपनी जान-पहचान का उपयोग कर हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं।
स्वार्थी: चाणक्य नीति अनुसार स्वार्थी और लोभी व्यक्तियों से सदा सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग अपने हितों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हफ्ते में इन दो दिन न खरीदें फर्नीचर, जानें फर्नीचर से जुड़े वास्तु टिप्स
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
28 Jun 2022 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
