6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, 3 राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला!

Chandra Grahan: 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लग चुका है तो वहीं अब पहला चंद्र भी लगने जा रहा है। जो 16 मई को वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) या बुद्ध पूर्णिमा (Budh Purnima) को लगेगा।

2 min read
Google source verification
chandra grahan, chandra grahan 2022, chandra grahan 2022 date, lunar eclipse 2022, lunar eclipse 2022 date,

वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, 3 राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला!

Chandra Grahan 2022 Date: चंद्र ग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण सभी राशि के लोगों को आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित करता है। 2022 में कुल 4 ग्रहण लगने हैं। जिनमें 2 सूर्य ग्रहण होंगे तो 2 चंद्र ग्रहण। 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लग चुका है तो वहीं अब पहला चंद्र भी लगने जा रहा है। जो 16 मई को वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) या बुद्ध पूर्णिमा (Budh Purnima) को लगेगा। जानिए ये ग्रहण किन 3 राशि वालों की किस्मत खोलेगा।

मेष राशि: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष वालों के लिए शुभ दिखाई दे रहा है। इस राशि के बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय उचित साबित होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए भी ये ग्रहण शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी में अच्छा प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। कमाई के साधन बढ़ने के योग बनेंगे।जीवनसाथी का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि: इस राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ फलदायी साबित होगा। अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। विभिन्न स्रोतों से धनागमन होगा। फंसे हुए काम पूरे होंगे। कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकती है। आप अपने दोस्तों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: शनि की चाल में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, फिर से शनि ढैय्या की चपेट में आ जाएंगी ये 2 राशियां