5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन मंत्रों का जाप भगवान विष्णु की दिलाता है असीम कृपा, हर काम में मिलती है सफलता

मान्यता अनुसार प्रतिदिन भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करने से जीवन के समस्त संकटों का नाश हो जाता है और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

2 min read
Google source verification
powerful mantra, vishnu mantra, morning mantra, money mantra, success mantra, mantra chanting, powerful mantra, astrology, krishna mantra,

इन मंत्रों का जाप भगवान विष्णु की दिलाता है असीम कृपा, हर काम में मिलती है सफलता

कहते हैं जिन लोगों पर सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा बरसती है उनका जीवन धन्य हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के भिन्न-भिन्न दशावतार माने गए हैं। माँ लक्ष्मी विष्णु जी की अर्धांगिनी हैं। ऐसे में भगवान विष्णु जिन लोगों पर प्रसन्न होते हैं उन्हें मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो जाती है। श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। इन्हीं में से एक उपाय है भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप। मान्यता अनुसार प्रतिदिन भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करने से जीवन के समस्त संकटों का नाश हो जाता है और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

-विष्णु भगवान का लोकप्रिय मंत्र
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय ||
यह विष्णु जी का मूल मंत्र है। भगवान विष्णु का स्मरण करने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है।

-धन प्राप्ति के लिए विष्णु मंत्र
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।
धार्मिक मान्यताओं अनुसार यदि किसी व्यक्ति के जीवन में धन धान्य का अभाव हो तो उसे पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने की मान्यता है।

-विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
इस मंत्र का जाप करने से समस्त दुखों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। कहते हैं जो व्यक्ति इस मंत्र का विधि विधान जाप करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

-सुदर्शन चक्र साधना मंत्र
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
मान्यता है कि इसकी साधना से भक्तों को कई प्रकार के लाभ और विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

-विष्णु कृष्ण अवतार मंत्र
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवा।।
इस मंत्र का जाप भगवान कृष्ण की स्तुति के लिये किया जाता है। इस मंत्र को कृष्ण जन्माष्टमी और श्रीकृष्ण की पूजा के दौरान अवश्य पढ़ा जाता है। ये मंत्र मन को शांति देने के साथ समस्त दुखों का नाश करता है।
यह भी पढ़ें: वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, 3 राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला!