8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुधवार के दिन भगवान गणेश के इन मंत्रों का जाप आपके जीवन में ला सकता है खुशहाली और समृद्धि

Ganesh Mantra: गणपति जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल तरीका होता है उनके मंत्रों का जाप। जानिए बुधवार के दिन भगवान गणेश के किन मंत्रों का जाप आपके जीवन में ला सकता है खुशहाली।

2 min read
Google source verification
ganesh mantra, mantra, budhwar mantra, Wednesday mantra, budhwar ke mantra,

बुधवार के दिन भगवान गणेश के इन मंत्रों का जाप आपके जीवन में ला सकता है खुशहाली और समृद्धि

Budhwar Mantra: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इनकी सच्चे दिल से पूजा अर्चना करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। किसी भी शुभ काम और पूजा-पाठ की शुरुआत गणेश पूजा से ही की जाती है। बुधवार का दिन भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष माना जाता है। गणपति जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल तरीका होता है उनके मंत्रों का जाप। जानिए बुधवार के दिन भगवान गणेश के किन मंत्रों का जाप आपके जीवन में ला सकता है खुशहाली।

तांत्रिक गणेश मंत्र:
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।
ज्योतिषशास्त्र अनुसार बुधवार की सुबह भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा के बाद इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

गणेश गायत्री मंत्र:
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।
इस मंत्र का जाप बुधवार के दिन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। गणेश जी के इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए। जानकारों की मानें तो अगर 11 दिन तक गणेश गायत्री मंत्र का जाप किया जाए, तो व्यक्ति की किस्मत जाग उठती है।

गणेश कुबेर मंत्र:
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।
बुधवार के दिन गणेश कुबेर मंत्र का जाप करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है।
यह भी पढ़ें: ससुराल में सुख-समृद्धि लाती हैं इन राशियों की लड़कियां, किस्मत होती है बेहद ऊंची

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)