5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips For Plants: मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ माना जाता है ये पौधा, धन को करता है आकर्षित

Crassula Plant Vastu: इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है। इसका सकारात्मक प्रभाव तेजी से दिखाई देता है।

2 min read
Google source verification
Crassula plant, Crassula plant direction, Crassula plant  benefits, Crassula plant ke fayde, money plant, vastu shastra, vast tips, vastu tips for plant,

Vastu Tips For Plants: मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ माना जाता है ये पौधा, धन को करता है आकर्षित

Vastu Tips For Crassula Plant: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें घर में लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक है क्रासुला का पौधा। जो मनी प्लांट से भी ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है। ये पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाने का काम करता है। इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है। इसका सकारात्मक प्रभाव तेजी से दिखाई देता है। जानिए क्रासुला के पौधे से जुड़े खास टिप्स।

-वास्तु शास्त्र अनुसार घर में या कार्यस्थल में क्रासुला का पौधा लगाने से धन का आगमन बढ़ता है। पैसों के लिए ये पौधा बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये पौधा धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

-इस पौधे को लकी प्लांट, जेड पलांट या गुड लक प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है।

-कार्यस्थल में दक्षिण-पश्चिम दिशा में क्रासुला का पौधा लगाने से नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस दिशा में क्रासुला रखने से सभी कार्यों में सफलता मिलने के आसार रहते हैं।

-इस पौधे को घर के मुख्य द्वार की दाईं तरफ लगाने से घर में धन की आवक बनी रहती है। ध्यान रखें कि ये पौधा इस तरह से लगाएं कि इस पर कभी-कभी सूर्य की रोशनी भी पड़े।

-इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती क्योंकि ये छांव में अच्छे से फलता-फुलता है। इसे हफ्ते में दो या तीन बार पानी देना ही काफी होता है। ये पौधा बहुत ज्यादा जगह नहीं लेता है इसलिए इसे एक छोटे से गमले में भी लगा सकते हैं।

-वास्तु और फेंगशुई के अनुसार अगर आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता तो इस पौधे को लगाने से धन का आगमन शुरू हो जाता है।

-ये पौधा बहुत ज्यादा जगह नहीं लेता है इसलिए इसे एक छोटे से गमले में भी लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: फेंगशुई ड्रैगन घर में रखने से मिलेगी नौकरी में उन्नति और बढ़ेगी मान-प्रतिष्ठा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)