
गंगा दशहरा 2022: गंगा दशहरा 9 जून को, राशि अनुसार इन चीजों का दान माना जाता है बेहद शुभ
Ganga Dassehra 2022 Daan: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पापनाशनी मां गंगा इस धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस तिथि को गंगा दशहरा पर्व के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन गंगा नदी में स्नान करता है उसे दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस साल 2022 में गंगा दशहरा 9 जून को गुरुवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि इस पावन दिन पर दान देने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और उसके सभी कष्ट दूर होते हैं। तो आइए जानते हैं शुभ फलों की प्राप्ति के लिए गंगा दशहरा के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ माना गया है...
मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गंगा दशहरा के दिन मेष राशि के लोगों को लाल या सफेद रंग के कपड़े का दान करना चाहिए।
वृष राशि: वृष राशि के लोगों को इस दिन अन्न दान करना चाहिए। इसके अलावा आप किसी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन भी खिला सकते हैं।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले इस दिन अपने घर, किसी सार्वजनिक स्थान पर या फिर मंदिर में पानी की प्याऊ की व्यवस्था करके पुण्य कमा सकते हैं।
कर्क राशि: गंगा दशहरा के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए ज्योतिष अनुसार जरूरतमंद लोगों को फलों अथवा मिठाइयों का वितरण करना शुभ माना गया है।
सिंह राशि: इस दिन आपको अनाज या तांबे धातु से बने किसी बर्तन का दान करना चाहिए।
कन्या राशि: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कन्या राशि के व्यक्ति इस तिथि को किसी ब्राह्मण या पुजारी को फल और वस्त्र का दान कर सकते हैं। या फिर आप दक्षिणा देकर भी पुण्य कमा सकते हैं।
तुला राशि: तुला राशि के लोग गंगा दशहरा के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी मंदिर के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गंगा दशहरा के दिन चावल का दान करना बहुत शुभ माना गया है।
धनु राशि: माना जाता है कि धनु राशि वालों को इस दिन गरीबों को फलों का दान करना चाहिए।
मकर राशि: गंगा दशहरा के दिन आप सरसों के तेल या काले तिल का दान कर सकते।
कुंभ राशि: गंगा दशहरा के दिन आपके लिए मंदिर में अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन का दान करना शुभ होगा।
मीन राशि: इस राशि के जातक जरूरतमंदों को कपड़ों का दान कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: आज का कुंभ राशिफल 6 जून 2022: आज कारोबारियों को मिलेगा उम्मीद से ज्यादा लाभ, जानें संपूर्ण राशिफल
Updated on:
06 Jun 2022 10:27 am
Published on:
06 Jun 2022 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
