
शुक्र ग्रह की शनि की राशि में एंट्री बदल देगी 4 राशियों की जिंदगी, बना रहा है 'धन योग'
शुक्र ग्रह को सुंदरता, प्रेम, रोमांस और सभी सांसारिक सुखों का प्रतीक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसे सारे सुख प्राप्त होते हैं। शुक्र ग्रह वर्तमान में मकर राशि में गोचर कर रहा है और 31 मार्च से ये कुंभ राशि में गोचर करने लगेगा। जहां ये 27 अप्रैल तक रहेगा। इस राशि में शुक्र के प्रवेश करते ही कई राशि वालों की जिंदगी में बड़े बदलाव आयेंगे। ये गोचर मुख्य रूप से 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। आय में वृद्धि के आसार हैं। ये समय आपके जीवन में समृद्धि लाएगा। आप इस दौरान एक से अधिक माध्यमों से धन एकत्र करने में सफल रहेंगे। व्यापारी जातकों के व्यापार में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन राशि: इस दौरान आप लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी प्रोफ़ाइल और पैकेज में वृद्धि होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र के लिए ये समय भाग्यशाली सिद्ध होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय उत्तम है। इस दौरान कोई बड़ी डील्स कर सकेंगे। साझेदारी के काम से भी खूब पैसा कमाएंगे। धन लाभ के प्रबल आसार हैं।
कर्क राशि: इस दौरान आप एक से अधिक स्रोतों से अच्छी कमाई करने में सक्षम होंगे। आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल आसार हैं। कर्क राशि के फ्रेशर्स जातकों को इस दौरान अपना करियर शुरू करने के कुछ न कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके संवाद कौशल में भी वृद्धि होगी।
सिंह राशि: नए व्यापारियों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। ग्राहकों में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। लक्ष्यों को प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राओं को करने से लाभ मिलेगा। अन्य कर्मचारी आपसे प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपनी मेहनत के कारण अच्छा प्रोत्साहन हासिल करेंगे।
यह भी पढ़ें: करियर लाइफ से संबंधित होता है ये नंबर, अगर आपकी बर्थ डेट से है मिसिंग तो करें ये उपाय
Published on:
10 Mar 2022 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
