
सिवनी. ईद-उल-जुहा बकरीद का पर्व जिले भर में शनिवार को शांति और सद्भाव से मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों की महिलाओं ने अपने घरों में ही अल्लाह की ईबादत की। पुरूषों और बच्चों ने सुबह ज्यारत स्थित ईदगाह सहित शहर की अन्य मस्जिदों में जाकर अल्लाह की ईबादत कर अमन-चैन की दुआएं मांगी। इसके बाद एक दूसरे ने गले मिलकर ईद की बधाईंयां दी।
ईद-उल-अजहा पर्व पर बुधवारी बाजार स्थित मस्जिद, कटंगी रोड, एकता कालोनी, बोरदई, जनता नगर सहित अन्य मस्जिदों में सुबह की नवाज अदा की गई। ज्यादर नाका मस्जिद में सबसे ज्यादा भीड़ रही। त्यौहार को लेकर पुलिस व्यवस्था चौकस रही है। बकरीद का पर्व शहर सहित जिलेभर में शांति से सम्पन्न हो जाए, इसके लिए पुलिस विभाग रात से ही नगर में गस्ती कर रहा था। वहीं सुबह हर एक मस्जिद और चौक-चौराहों के पास पुलिस बल की तैनाती रही।
बरघाट. शनिवार को बरघाट क्षेत्र में ईद-ऊल-अजहा का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परंपरा के अनुसार ईदगहा मे हिदू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर एक-दूसरे को मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सुबह से ही लोग अपने वाहनों में बैठकर शहर के ईदगाह मैदान में जमा होने लगे। ईदगाह मैदान में जामा मस्जिद मौलाना मो नसीर रिजवी हाफिज साहाब ने ईद की नमाज अदा कराई। इस अवसर पर भारी संख्या में नमाजियो ने नमाज अदा की और मुल्क व क्षेत्र की अमन शांति के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद मुल्क, प्रदेश और क्षेत्र में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी। साथ ही आपस में मिलजुलकर रहने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह काकोडिया, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष आनिल सिंह ठाकुर, नगर परिषद के पूर्व पार्षद सुरेंद्र जायसवाल, पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल, मनोज सूर्यवंशी, रमेश कापुरस्कार व नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष उईके के साथ नागरिक उपस्थित थे।
पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था-
बरघाट थाना प्रभारी अमित दाणी के द्वारा ईद के मौके पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गईए सुबह से ही बरघाट के आसपास क्षेत्र की मस्जिदों सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नगर निरीक्षक खुद इस मौके मे पर ईदगाह में मौजूद थे।
छपारा. शहर और आसपास के इलाकों में भी ईज-उल-फितर का त्योहार शांति और उल्लास से मनाया गया। शहर की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। प्रशासन और पंचायत ने धर्मावलबियों के लिए आवश्यक इंतजाम किए थे।
Published on:
03 Sept 2017 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
