31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले सप्ताह लगने वाला सूर्य ग्रहण 4 राशि वालों के लिए शुभ, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा!

Surya Grahan April 2022: साल का पहला ग्रहण लगने में अब सिर्फ एक हफ्ते का ही समय बाकी है। ये ग्रहण 4 राशि वालों के लिए शुभ रहने के संकेत मिल रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Surya grahan, solar eclipse, Surya grahan 2022 date, solar eclipse 2022 date, first solar eclipse of 2022,

अगले सप्ताह लगने वाला सूर्य ग्रहण 4 राशि वालों के लिए शुभ, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा!

Surya Grahan 2022 Date: 29 अप्रैल को शनि के राशि परिवर्तन के ठीक अगले दिन यानी 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल की रात 12 बजकर 19 मिनट पर लगना शुरू होगा। इस समय 1 मई तारीख लग चुकी होगी। ग्रहण की समाप्ति सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर होगी। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जानिए इस ग्रहण का किन राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि: ये ग्रहण आपके लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। नौकरी और व्यापार में सुनहरी सफलता प्राप्त होगी। आपके ऊपर छप्पर फाड़ कर धन बरसेगा। आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों पर ग्रहण का बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र और समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होगा।

तुला राशि: इस ग्रहण के दौरान आपको जबरदस्त मुनाफा मिलने के आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। साझेदारी के काम में विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ फल की प्राप्ति होगी। पेशेवर जीवन में आप शानदार ऊंचाइयां हासिल करने में कामयाब रहेंगे। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस वालों को इस दौरान सुनहरी सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी।
यह भी पढ़ें: 6 दिन में 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, 3 राशि वालों के भाग्य में होगी वृद्धि और मिलेगी सुनहरी सफलता!

Story Loader