10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर 300 सालों बाद बना ये दुर्लभ योग, बप्पा की पूजा से मिलेगा विशेष लाभ

गणेश उत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी से होती है। जो इस बार 31 अगस्त को पड़ रही है।

2 min read
Google source verification
Ganesh Chaturthi 2022, Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi 2022 muhurat, Ganesh Chaturthi 2022 time, Ganesh Chaturthi timing,

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर 300 सालों बाद बना ये दुर्लभ योग, बप्पा की पूजा से मिलेगा विशेष लाभ

Ganesh Chaturthi 2022 देशभर में आज गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की धूम मची है। लोग अपने घरों में बप्पा का आगमन कर रहे हैं। 10 दिनों तक चलने वाला ये त्योहार काफी विशेष माना जाता है। इस दौरान लोग अपने घर में बप्पा की स्थापना करके उनकी विधि विधान अराधना करते हैं। गणेश उत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी से होती है। जो इस बार 31 अगस्त को पड़ रही है। इस गणेश चतुर्थी पर बेहद दुर्लभ योग बन रहा है। जानकारों की मानें तो ये योग करीब 30 सालों बाद बन रहा है।

गणेश चतुर्थी पर दुर्लभ संयोग: ज्योतिषियों के अनुसार गणेश चतुर्थी 2022 को एक नहीं कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। माना जा रहा है इनमें से कुछ योग भगवान गणेश के जन्म के समय बने थे। गणेश पुराण के अनुसार बाप्पा का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बुधवार के दिन चित्रा नक्षत्र चित्रा में हुआ था। इस वर्ष इसी संयोग में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है।

गणेश जी की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 11:04 ए एम से 01:37 पी एम तक

जानकारों की मानें तो ये वही योग है जिसमें माँ पार्वती ने मिट्टी से गणेश भगवान को बनाया था। इतना ही नहीं इस बार गणेश चतुर्थी के प्रत्येक दिन पर कोई ना कोई शुभ योग बन रहा है। बता दें गणेश उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाता है। इसलिए ये सभी 10 दिन सभी तरह के शुभ कार्यों के लिए बेहद उपयुक्त माने जा रहे हैं।

इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर 300 साल बाद एक ऐसा अति दुर्लभ संयोग भी बन रहा है जिससे इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ रहा है। दरअसल गणेश चतुर्थी के 10 दिनों के दौरान सूर्य, बुध, बृहस्पति और शनि ये सभी ग्रह अपनी-अपनी स्वराशि में रहने वाले हैं।

इसी के साथ इस वर्ष बृहस्पति ग्रह देह स्तूप योग बना रहा है इस योग को लंबोदर योग के नाम से भी जाना जाता है। इस योग के बनने से गणेश चतुर्थी पर्व का महत्व कई गुना बढ़ रहा है। ऐसे में यदि आप इस दौरान विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करते हैं तो आपको गणेश जी का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang (31 August 2022): पंचांग से जानें गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना और गणेश पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त