
गरुड़ पुराण: जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए रोजाना अवश्य करें ये 5 काम
गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक की बातों को बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार मनुष्य के जीवन में सुख-दुख उसके कर्मों का ही फल होते हैं। जहां बुरे कर्म आपके जीवन में कष्ट, परेशानियां लाते हैं, वहीं व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले अच्छे काम ही उसके जीवन को बेहतर बनाते हैं। इसलिए सफलता हासिल करने के लिए मनुष्य का हमेशा यही प्रयास होना चाहिए कि वह अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी आदतें अपनाए जो भविष्य में उसके काम आए और जीवन के कष्टों से छुटकारा दिला सके। ऐसे में आइए जानते हैं गरुड़ पुराण के मुताबिक वे कौन से कार्य हैं जिन्हें रोजाना करने से व्यक्ति को दुखों से मुक्ति मिलने के साथ ही उसके सौभाग्य में वृद्धि होती और साथ ही मृत्यु के बाद भी मोक्ष प्राप्त होता है...
1. अपने कुल देवी या देवता की पूजा करें
आज के समय में बहुत से लोग अपने कुलदेवता के बारे में ही नहीं जानते। मान्यता है कि प्रत्येक कुल के अपने एक आराध्य देवी-देवता होते हैं, जिनकी पूजा और आराधना विशेष अवसरों पर की जाती हैं। वहीं गरुड़ पुराण के अनुसार कहा जाता है कि कुल देवता की पूजा से वे प्रसन्न होते हैं और परिवार की सात पीढ़ियों पर उनका आशीर्वाद बना रहता है जिससे जीवन में खुशहाली आती है।
2. रोजाना खुद खाने से पहले भगवान को भोग लगाएं
माना जाता है कि जिन घरों में भोजन को स्वयं खाने से पहले भगवान को भोग लगाया जाता है, वहां अन्नपूर्णा मां और लक्ष्मी जी की कृपा से कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। इसलिए हमेशा रसोईघर में साफ-सफाई का ख्याल रखें और रोजाना सात्विक भोजन बनाकर खुद खाने से पहले भगवान को भोग लगाएं।
3. अन्न का दान है पुन्यदायी
हिंदू धर्म में दान को बहुत महत्व दिया गया है। गरुड़ पुराण में कहा जाता है कि भूखे और जरुरतमन्द लोगों को भोजन कराने से मनुष्य के पुण्य फलों में वृद्धि होती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार अपनी आय का कुछ न कुछ भाग दान में जरूर देना चाहिए। इससे आपके परिवार में बरकत बनी रहती है।
4. धर्मग्रंथों का पाठ करें
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि प्रत्येक मनुष्य को धर्मग्रंथ में छिपे हुए ज्ञान को अवश्य प्राप्त करना चाहिए और उसका उपयोग अपने जीवन में भी करना चाहिए। उच्च व्यावाहारिक ज्ञान के साथ-साथ धर्म-कर्म का शिक्षा आपको जीवन में आने वाले संकटों से लड़ने और तरक्की के पथ पर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है।
5. चिंतन अवश्य करें
गरुड़ पुराण के अनुसार ध्यान, जप-तप और चिंतन आदि करने से मन को शांति मिलती है। जिससे व्यक्ति जीवन के सही फैसले ले पाता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Astro Tips: तुलसी पूजा के दौरान इस मंत्र के उच्चारण से जीवन में आती है सुख-समृद्धि
Published on:
04 Sept 2022 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
