6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Astro Tips: तुलसी पूजा के दौरान इस मंत्र के उच्चारण से जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Tulsi Puja Mantra: हिन्दू धर्म में तुलसी पूजा को बहुत शुभ माना गया है। घर में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी नियमित सेवा-पूजा से घर में नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। वहीं ज्योतिष अनुसार तुलसी पूजा के दौरान इन मंत्रों का उच्चारण फलदायी होता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 4 Sep 2022, 3:03 PM IST

jyotish shastra, tulsi puja ka mantra, tulsi ji ki puja kaise karte hain, tulsi puja ke fayde, tulsi puja ke niyam, तुलसी पूजन मंत्र, तुलसी की पूजा करते समय क्या बोलना चाहिए,

Astro Tips: तुलसी पूजा के दौरान इस मंत्र के उच्चारण से जीवन में आती है सुख-समृद्धि

हिन्दू धर्म में तुलसी पूजा विशेष फलदायी मानी गयी है और तुलसी को माता का दर्जा दिया गया है। वहीं मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है और उसकी नियमित सेवा-पूजा की जाती है वहां भगवान विष्णु की कृपा से सदा सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही तुलसी पर सुबह-शाम जल अर्पित करने और दीपक जलाने से जीवन की दरिद्रता और दुर्भाग्य का नाश होता है। इसके अलावा सनातन धर्म में तुलसी पूजा के समय मंत्र जाप को भी खास विशेष महत्व दिया है। मान्यता है कि यदि तुलसी पूजन के दौरान सच्चे मन से इस मंत्र का उच्चारण करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी पूजा करते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए...

तुलसी पूजा करते समय इस मंत्र को बोलें
"महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते"

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि तुलसी माता की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और आपकी हर परेशानी दूर होती है। वहीं जिन घरों में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपके घर से दुख-दरिद्रता दूर होती है।

वहीं ध्यान रखें कि तुलसी को कभी भी गंदे हाथों या बिना नहाए हुए नहीं छूना चाहिए। स्वच्छ हाथों से स्नान के बाद ही तुलसी को जल अर्पित करके सिंदूर और हल्दी लगाएं। इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाएं। फिर तुलसी माता के सामने आसन बिछाकर वहीं बैठकर तुलसी की माला से उपरोक्त मंत्र का एक माला जाप करें।

यह भी पढ़ें: Happy Teacher's Day 2022 Quotes: आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना... इस शिक्षक दिवस भेजें अपने गुरुओं को ये शुभकामना संदेश