17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऊंचे भाग्य वाली होती हैं इन तारीख में जन्मी लड़कियां, पिता और पति की चमका देती हैं किस्मत

इस मूलांक की लड़कियों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।

2 min read
Google source verification
numerology, astrology, numerology number 3, mulank 3 people, radix 3 people, mulank 3 people, lucky number,

ऊंचे भाग्य वाली होती हैं इन तारीख में जन्मी लड़कियां, पिता और पति की चमका देती हैं किस्मत

Numerology: हर व्यक्ति की जन्म तारीख उसके लिए खास होती है। जिसे वो हर साल अपने बर्थडे के रूप में सेलिब्रेट करता है। अंकज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 3 की लड़कियों के बारे में। जिन लड़कियों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 माना जाता है। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये ऊंचा भाग्य लेकर जन्मी होती हैं। पिता और पति की किस्मत चमका देती हैं।

मूलांक 3 वाली लड़कियों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। घर हो या ऑफिस हर जगह इनका दबदबा रहता है। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। लोग इनकी बातों को सुनना काफी पसंद करते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है जिस वजह से इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने लिए तो भाग्यशाली होती ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों की भी किस्मत चमका देती हैं। ये अपने पिता और पति दोनों के लिए लकी साबित होती हैं। ये जहां रहती हैं वहां सुख-समृद्धि अपने आप आ जाती है। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। ये लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन होती हैं। ये मेहनती और बुद्धिमान मानी जाती हैं। मेहनत और बुद्धि के बल पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकती हैं।

इस मूलांक की लड़कियां काफी निडर और साहसी होती हैं। ये लाइफ में आने वाली दिक्कतों का डटकर सामना करती हैं। कभी हार नहीं मानती। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। जिस वजह से इनके दोस्तों की संख्या अधिक होती है। ये आत्मनिर्भर होती हैं। हर काम अपने दम पर करना पसंद करती हैं। इन्हें किसी का सहयोग लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
यह भी पढ़ें: इन 4 नाम वाली लड़कियों को ससुराल में खूब मिलता है प्यार, चमका देती हैं सभी की किस्मत