5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज बृहस्पति ग्रह मीन राशि में करेगा प्रवेश, जानिए किसकी खुलेगी किस्मत तो किन्हें रहना होगा सावधान!

Guru Transit April 2022: गुरु को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 1 साल का समय लग जाता है। 13 अप्रैल को गुरु मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए इस गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

3 min read
Google source verification
guru transit 2022, guru, guru transit april 2022, guru gochar 2022, गुरु गोचर 2022,

13 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर इसका प्रभाव

Guru Rashi Parivartan 2022: बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इसे सबसे शुभ ग्रह का भी दर्जा प्राप्त है। अंतरिक्ष से देखने पर ये ग्रह सुनहरे रंग का प्रतीत होता है। व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति शिक्षा, भाग्य, धन, विवाह, संतान, आध्यात्मिकता और भक्ति आदि का कारक होता है। कहते हैं जिस जातक पर बृहस्पति की कृपा बरसती है उसे हर जगह सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होता है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 1 साल का समय लग जाता है। 13 अप्रैल को बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। विस्तार से यहां जानिए इस गोचर का किन राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (Aries): बृहस्पति अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर का मेष राशि वालों पर मिला-जुला असर पड़ेगा। खर्च बढ़ सकते हैं...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

वृषभ राशि (Taurus): बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। कई जातकों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। आपको किसी छिपे हुए स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। छात्रों के लिए ये अवधि अनुकूल साबित हो सकती है...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मिथुन राशि (Gemini): बृहस्पति आपके दसवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको पेशेवर जीवन में तरक्की प्राप्त होगी। इस दौरान आप अपने कर्म क्षेत्र में अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से नए संबंध स्थापित कर सकते हैं...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कर्क राशि (Cancer): बृहस्पति आपके नौवें भाव में गोचर करेगा। ये अवधि कर्क राशि के उन जातकों के लिए अनुकूल रहेगी जो रियल एस्टेट के काम से जुड़े हैं। इस दौरान आप कुछ अच्छे सौदे करने में सफल रहेंगे...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

सिंह राशि (Leo): आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। आप कुछ अज्ञात स्रोतों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। आपको इस दौरान स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कन्या राशि (Virgo): बृहस्पति आपके सातवें भाव में गोचर करेगा। जो जातक एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके लिए विवाह होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय में अधिक लाभ कमा सकते हैं...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

तुला राशि (Libra): बृहस्पति आपके छठे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आप प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। नौकरी खोजने में सफलता हासिल कर सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

वृश्चिक राशि (Scorpio): अप्रैल माह में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। ये गोचर आपके आर्थिक मामलों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आप एक से अधिक स्रोतों से धन कमा सकते हैं। बिजनेस वाले जातकों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

धनु राशि (Sagittarius): बृहस्पति आपके चौथे भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में आप किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आप व्यापार में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी ये समय अनुकूल साबित हो सकता है...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मकर राशि (Capricorn): बृहस्पति आपके तीसरे भाव से गोचर करेगा। ये अवधि नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए अनुकूल साबित होगी। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप कुछ दान-पुण्य वाले कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कुंभ राशि (Aquarius): बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान बिजनेस जातक अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आमदनी में अच्छी वृद्धि हो सकती है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मीन राशि (Picses): बृहस्पति आपके लग्न भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। ये अवधि छात्रों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकती है...(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)