
Happy Hartalika Teej 2022 Wishes: हरतालिका तीज की बधाई देने के लिए अपनों को भेजें ये खास संदेश
Happy Hartalika Teej 2022 Wishes Images, Status: आज देश भर में हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है। साल में आने वाली 3 तीज में से ये तीज सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है। हरतालिका तीज व्रत सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं द्वारा भी रखा जाता है। मान्यता है सबसे पहले माता पार्वती ने ये व्रत भगवान शंकर को पति रूप में पाने के लिए रखा था। ये व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है।
इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला और निराहार व्रत करती हैं। भगवान शिव की कृपा पाने और किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए भी इस व्रत को रखना शुभ माना जाता है। कुंवारी कन्याएं इस व्रत को मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। हरतालिका तीज के अवसर पर लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भी शेयर करते हैं। आप भी इन खास संदेशों के जरिए हरतालिका तीज की बधाई भेज सकते हैं।
मिलकर झूला झूले आओ
एक दूजे के सहयोग से
आसमान को छू ले आओ.
गुझिया खाओ, घेवर खाओ
ऐसे तीज का त्योहार मनाओ.
Happy Hartalika Teej!
माथे पर बिंदिया, मांग में सुहाग की निशानी हो,
हाथों में रची हो पिया के नाम की मेहंदी,
हाथों में लाल रंग का चूड़ा हो,
चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो,
आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा अशीर्वाद हो..
हरतालिका तीज 2022 की शुभकामनाएं!
चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो
आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा अशीर्वाद हो.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
सावन के बाद भादो की तीज है सबसे बड़ी तीज
शिव से मांग लो अपने लिए सुहाग की ख़ुशी
Happy Hartalika Teej 2022
आपके व्रत का तप रंग लाए
मां पार्वती आप पर आशीर्वाद बरसाएं
आपके घर पर ख़ुशहाली आए
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं.
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Vrat Katha: हरतालिका तीज व्रत की पावन कथा यहां पढ़ें
Published on:
30 Aug 2022 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
