5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने में इन 7 चीजों को खाते देखने का मतलब है कि जल्द धनवान बनने वाले हैं आप

ये सपने हमें हमारे आने वाले समय के बारे में संकेत देते हैं। इन सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। य

2 min read
Google source verification
dream interpretation, dreams, dream astrology, sapno ka matlab, eating food dreams, सपनों का मतलब,

सपने में इन 7 चीजों को खाते देखने का मतलब है कि जल्द धनवान बनने वाले हैं आप

Eating Food in Dream Meaning: सोने के बाद इंसान एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाता है जिसे सपनों की दुनिया कहते हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में दिखने वाली हर एक चीज का हमारी असल जिंदगी से कुछ न कुछ संबंध जरूर होता है। ये सपने हमें हमारे आने वाले समय के बारे में संकेत देते हैं। इन सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। यहां आप जानेंगे सपने में किन चीजों को खाते देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।

सपने में आंवला खाते हुए देखना: यदि इंसान सपने में खुद को खाना खाते हुए देखता है तो ये सपना धन से जुड़ी मनोकामना पूर्ण होने का संकेत देता है। ये सपना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।

सपने में खुद को अदरक खाते देखना: यदि सपने में इंसान खुद को अदरक खाते हुए देखता है तो ये सपना सुखद समाचार मिलने का संकेत देता है। ये सपना इस बात का भी संकेत है कि आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है।

सपने में खुद को अनानास खाते देखना: यदि व्यक्ति सपने में खुद को अनानास खाते देखता है तो इसका मतलब है कि उसे कुछ परेशानियों के बाद अच्छा धन प्राप्त होगा।

सपने में आइसक्रीम खाते हुए देखना: सपने में खुद को आइसक्रीम खाते देखना शुभ माना जाता है। ये सपना जीवन में सुख-शांति बने रहने का संकेत देता है। ये सपना देखने के बाद आपको कहीं से अचानक से धन प्राप्त हो सकता है।

सपने में अखरोट खाते हुए देखना: यदि सपने में आप खुद को अखरोट खाते हुए देखते हैं तो ये सपना भी धन के आने का संकेत माना जाता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है।

सपने में आम खाते देखना: सपने में खुद को आम खाते हुए देखना भी शुभ संकेत है। ये सपना भी बेशुमार धन-दौलत आने का संकेत माना जाता है।

सपने में इमली खाते देखना: सपने में खुद को इमली खाते हुए देखना धन-दौलत की प्राप्ति का संकेत देता है। ये सपना महिलाओं को आना अधिक शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: शनि 64 दिन बाद फिर से मकर राशि में करेंगे प्रवेश, दो राशियों पर जल्द शुरू होगी शनि ढैय्या

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)