3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshaya Tritiya 2026: सोने से भी ज्यादा कीमती है ये उपाय! ये छोटा सा वास्तु ट्रिक बना सकता है आपको मालामाल

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कर्म, दान और निवेश का फल कभी खत्म नहीं होता। खासतौर पर सोना खरीदना और मां लक्ष्मी की पूजा करना इस दिन बेहद लाभकारी माना जाता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 03, 2026

kab hai Akshaya tritiya 2026, Vastu tips,

अक्षय तृतीया 2026 पर अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स|Freepik

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 इस साल बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि यह दिन सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए सबसे शुभ अवसरों में से एक होता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए छोटे-से-छोटे उपाय भी कई गुना फल देते हैं और जीवन में कभी न खत्म होने वाली बरकत लाते हैं।अक्षय तृतीया पर किया गया हर शुभ कार्य अक्षय फल देता है, यानी उसका लाभ लंबे समय तक बना रहता है। ऐसे में यह दिन धन, सफलता और खुशहाली को आकर्षित करने का सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं वह खास वास्तु ट्रिक, जो आपकी किस्मत बदल सकती है।

Akshaya Tritiya 2026 Date: पूजा का शुभ समय और उसका महत्व

इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाई जाएगी। पूजा के लिए सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक का समय अत्यंत शुभ रहेगा। इस दौरान विधिपूर्वक पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सोना खरीदने का सही समय

अगर आप इस दिन सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक का समय उत्तम रहेगा। इसके अलावा 20 अप्रैल को सुबह 5:51 बजे से 7:27 बजे तक भी खरीदारी करना शुभ माना गया है। यह सिर्फ परंपरा ही नहीं, बल्कि समृद्धि का प्रतीक भी है।

वास्तु उपाय जो ला सकते हैं धन लाभ

अक्षय तृतीया पर किए गए कुछ आसान वास्तु उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यदि आपने सोना खरीदा है, तो उसे घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होने की मान्यता है।इसके अलावा, आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए घर की उत्तर दिशा को साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए। इसी दिशा में तिजोरी या अलमारी रखना भी लाभकारी माना जाता है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के सरल उपाय

इस दिन अलमारी या तिजोरी पर हल्दी या रोली से स्वास्तिक चिन्ह बनाना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है और घर में धन की कमी नहीं होने देता।

बड़ी खबरें

View All

धर्म और अध्यात्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग