
किस कामना की पूर्ति के लिए किस चीज से करें भगवान शिव का अभिषेक?
Rudrabhishek: रुद्राभिषेक यानी रुद्र का अभिषेक। धार्मिक मान्यताओं अनुसार रूद्र यानि भगवान शिव का अभिषेक अर्थात भगवान भोलेनाथ को जब स्नान कराया जाता है तो उसे रुद्राभिषेक कहते हैं। सावन के महीने अधिकतर लोग अपने घरों में रुद्राभिषेक कराते हैं। मान्यता है इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। रुद्राभिषेक कई तरह की चीजों से कराया जाता है। आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि भगवान शिव का किस चीज से अभिषेक करने से कौन सा फल प्राप्त होता है।
आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए: अगर आपके जीवन में आर्थिक संकट हैं या कर्ज का बोझ बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो आपको भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने की मान्यता है।
सुख-समृद्धि के लिए: भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से करने पर व्यक्ति जीवन-मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
मनोकामना पूर्ति के लिए: अगर आपकी कोई मनोकामना है जिसे आप शीघ्र पूरा कराना चाहते हैं तो शिव भगवान का अभिषेक पंचामृत से कराएं।
शत्रुओं से मुक्ति के लिए: भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक करने से दुश्मनों का नाश होता है और व्यक्ति के पराक्रम में वृद्धि होती है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए: भगवान शिव का घी से अभिषेक करने से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसे भगवान शिव का अभिषेक घी से कराना चाहिए।
मानसिक शांति के लिए: भगवान शिव का अभिषेक इत्र से करने पर नींद की समस्या से मुक्ति मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव कम हो जाते हैं।
मान-सम्मान में वृद्धि के लिए: भगवान शिव का शहद से अभिषेक करने से स्वभाव में विनम्रता आती है। व्यक्ति बुरे कर्म छोड़ सत्कर्म पर ध्यान देता है। जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
कार्यों में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए: भगवान शिव का दही से अभिषेक करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। इससे जीवन में परिपक्वता की कमी भी दूर होती है।
संतान प्राप्ति की इच्छा है तो: इसके लिए भगवान शिव का अभिषेक गाय के दूध से कराना चाहिए।
पुण्य फल की प्राप्ति के लिए: भगवान शिव का शुद्ध जल से अभिषेक करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही ज्वार संबंधी समस्याओं से निजात मिलता है।
यह भी पढ़ें: कर्क राशि में सूर्य और बुध के मिलन से 4 राशि वालों पर धन वर्षा होने की प्रबल संभावना
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
15 Jul 2022 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
