20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च 2022 में 3 बड़े ग्रहों की बदलेगी राशि, 5 राशियों के धन-धान्य में अचानक से होगी वृद्धि

मिथुन राशि: आपके धन पक्ष के लिहाज से ये समय उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की वेतन वृद्धि होने के आसार हैं। व्यापारी जातक भी अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।

2 min read
Google source verification
march 2022, march 2022 horoscope, surya rashi parivartan, budh rashi parivartan, shukra rashi parivartan,

मार्च 2022 में 3 बड़े ग्रहों की बदलेगी राशि, 5 राशियों के धन-धान्य में अचानक से होगी वृद्धि

Budh, Shukra And Surya Rashi Parivartan March 2022: साल 2022 का तीसरा महीना मार्च शुरू हो चुका है। ये महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से खास रहने वाला है। इस महीने मुख्य रूप से 3 बड़े ग्रह का अपनी राशि बदलेंगे जिसका सीधा असर करीब-करीब सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। मार्च में सबसे पहले बुद्धि और व्यापार के कारक बुध देव अपनी राशि बदलेंगे। 6 मार्च को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 15 मार्च को सूर्य देव राशि बदलेंगे और इस महीने के अंत तक शुक्र देव भी अपनी राशि बदलकर कुंभ राशि में गोचर शुरू कर देंगे। जानिए इन गोचर का किन राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है।

वृषभ राशि: आपके लिए ग्रहों की ये स्थिति लाभप्रद साबित होगी। धन में वृद्धि के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा धन प्राप्त होने की उम्मीद है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी वाले जातकों को लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।

मिथुन राशि: आपके धन पक्ष के लिहाज से ये समय उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की वेतन वृद्धि होने के आसार हैं। व्यापारी जातक भी अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। इस राशि के कुछ जातक वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की पूरी संभावना है।

मेष राशि: तीनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपके ऊपर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। आमदनी के माध्यमों में वृद्धि होगी। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। करियर में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

तुला राशि: ग्रहों में होने वाले बदलाव का आप पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। पदोन्नति और वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार करने में आप सफल रहेंगे।

धनु राशि: ग्रहों में होने वाले बदलाव का इस राशि वालों पर काफी शुभ प्रभाव पड़ेगा। राजयोग जैसी स्थिति बनेगी। धन में वृद्धि के जबरदस्त आसार हैं। धन के देवता कुबेर आप पर मेहरबान रहेंगे। धन-धान्य में अचानक से वृद्धि हो सकती है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। अगर आप कानूनी मामले में फंसे हैं तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
यह भी पढ़ें: मीन राशि में सूर्य देव पूरे एक महीने तक रहेंगे विराजमान, 4 राशियों के लिए ये रहेगा 'गोल्डन पीरियड'