मेष राशि: इस राशि वालों की हर मनोकामना पूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने के आसार हैं। अपनों का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। धन की कमी नहीं रहेगी। यात्रा से धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये महीना खुशियों से भरा साबित होगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। भगवान शिव की कृपा से करियर में खूब तरक्की हासिल करेंगे।
कर्क राशि: भगवान शिव की कृपा से आपको नौकरी में प्रमोशन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। बिजनेस वालों को भी लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी पाने का भी सपना पूरा हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। कार्यस्थल पर आप अपने अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।
ज्योतिष: शनिवार के दिन करें ये 2 काम आजीवन बनी रहेगी शनि की कृपा, खूब करेंगे तरक्की
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)